back to top

सोशल मीडिया पर यूपी सरकार को बदनाम करने की साजिश : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे कथित मुठभेड़ प्रकरण पर गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री पाठक ने कहा, जहां तक कानपुर के विकास दुबे एनकाउंटर (मुठभेड़) का मामला है, राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है, परंतु जनता जागरूक है।

उन्होंने कहा कि इसका भंडाफोड़ समय आने पर किया जाएगा। अपराधी कोई भी हो, जो कानून को हाथ में लेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो निर्दाेष हैं, उन्हें कभी भी कोई नाजायज सताने नहीं पाएगा। यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है।

पाठक ने कहा कि सपा और कांग्रेस हमारी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं। अच्छा होता कि ए पार्टियां अपने गिरेबान में झांक कर देख लेतीं कि भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मणों का समर्थन पार्टी के गठन के पहले दिन से ही प्राप्त है और आज भी ब्राह्मणों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी सरकार को ही है। पाठक ने दावा किया कि बौखलाहट में ए पार्टियां अनावश्यक मुद्दे को भड़काने का काम कर रही हैं, जिसमें वे कभी भी सफल नहीं हो सकतीं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...