back to top

मतगणना के बीच आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया, कहा- काउंटिंग में अनियमितताओं का आरोप लगाया

पटना। कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम ने शुकव्रार को मतगणना प्रक्रिया की ईमानदारी पर संदेह जताया। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के दौरान निवार्चन आयोग के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महागठबंधन से आगे दिखाया गया है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में सत्तारूढ़ गठबंधन को शुरुआती बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है। राजग ने बहुमत के आंकड़े 122 को पार कर 172 से अधिक सीट पर बढ़त बना ली है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझान में राजग 172 से अधिक विधानसभा सीट पर और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन करीब 51 सीट पर आगे है।

इस बदलती चुनावी गणना के बीच राम ने मतगणना प्रक्रिया में गंभीर विसंगतियों” का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रारंभिक चरण के बाद कई केंद्रों पर मतगणना प्रक्रिया अचानक धीमी हो गई। प्रशासन पर वोट चुराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया कि मतगणना केंद्रों के आसपास सर्वर वैन मंडराते रहने और मतदान केंद्रों पर अनियमितताओं की खबरें हैं।

उन्होंने कहा, जब महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी होती है, तो लोग खासकर विपक्ष यहां भी ऐसा ही संदेह क्यों नहीं करेगा? राम ने कहा कि बिहार के मतदाता बेरोज़गारी, प्रश्न पत्र लीक, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और लगातार पलायन के कारण स्पष्ट आक्रोश दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा, महिलाएं नहीं चाहतीं कि उनके पति कमाने के लिए राज्य से बाहर जाएं। युवा निराश हैं। भाजपा समर्थित 20 साल के शासन ने उन्हें निराश कर दिया है। कांग्रेस नेता ने राजद की चेतावनियों को भी दोहराया कि किसी भी कथित गड़बड़ी से अशांति फैल सकती है। उन्होंने कहा, मतदाता जानते हैं कि उन्होंने किसके लिए बटन दबाया है। अगर नतीजे उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं आते, तो गुस्सा स्वाभाविक है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए राम ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें पूरी तरह से अपने कब्ज़े में कर लिया है। उन्होंने कहा,जदयू के नेता और कार्यकर्ता खुद नाखुश हैं। उन्हें भी पता है कि यह सरकार जाने वाली है। जनता ऐसी सरकार चाहती है जो रोज़गार, दवाइयां और सम्मान दे।

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि पार्टी आंकड़ों पर टिप्पणी करने से पहले दिन के अंत तक इंतज़ार करेगी। उन्होंने कहा, ये सिर्फ़ शुरुआती रुझान हैं। दिन के आखिर में अंतिम आंकड़े ही सब कुछ बताएंगे। मतगणना प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लोगों को आश्वस्त करना चाहिए कि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही है। कई सवाल हैं, कई सबूत हैं। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...