back to top

फीस माफी, शिक्षकों को आर्थिक राहत की मांग पर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने पिछले चार महीनों से कोरोना संक्रमण के चलते रोजगार में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण लाखों मध्यम आय वर्ग के परिवारों को हो रही मुश्किलों को लेकर योगी सरकार से तत्काल राहत देने की मांग जोरदार ढंग से उठाते हुए शुक्रवार को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेशव्यापी आंदोलन में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षश्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन पर राज्यपाल को को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बयान में कहा कि वैश्विक महामारी के चलते लाखों मध्यम आयवर्ग के परिवारों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके चलते वो लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे है। ऐसे हालात में योगी सरकार को इन परिवारों के लिए तत्काल फौरी आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

उन्होंने मांग कि कि प्रदेश के सभी बोर्ड के विद्यार्थियों की चार महीनों की फीस पूरी तौर पर माफ की जाये। साथ ही साथ सभी प्राइवेट स्कूलों के शैक्षणिक स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों को कम से कम 8 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाये।

उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार यह सुनिश्चित कराये कि विद्यालयों की पाठ्य पुस्तकों में कोई रद्दोबदल न हो और न ही बच्चों की ड्रेस बार बार बदली जाये।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के लिए भी आर्थिक पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी न्यायालयों में काम बंद होने की वजह से अधिवक्ता बंधुओं की आमदनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे में योगी सरकार को समस्त अधिवक्ता बंधुओ के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह सहयोग राशि मानदेय के रूप में प्रदान करने की व्यवस्था करें।

लल्लू ने कहा कि मध्यम वर्ग के वह परिवार जिन्हें न तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है न ही सरकार की अन्य पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिला है और उनकी वार्षिक आमदनी दो लाख रूपये से कम है ऐसे लोग जिन्होने मकान, वाहन या अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए लोन ले रखा है उनकी चार महीने की इएमआई या मनरेगा मजदूरों के मानदेय के बराबर 20 हजार रूपये तक की रकम माफ करके उनको इस महामारी में आयी बेकारी से सरकार राहत करवाये।

प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया और जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...