back to top

एलएंडटी प्रमुख के 90 घंटे काम वाली टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का आया बयान, कही ये बात

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन के 90 घंटे काम वाली हालिया टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर कटाक्ष किया और कहा कि वह उनकी इस बात से सहमत नहीं हैं। खरगे ने पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन के बाद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए सुब्रह्मण्यन की टिप्पणी का उल्लेख किया। कांग्रेस मुख्यालय का निर्माण एलएंडटी द्वारा ही किया गया है।

सुब्रह्मण्यन की टिप्पणियों से इन दिनों सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की और सुझाव दिया कि कर्मचारियों को रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी किया था, आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं। पिछले वर्ष, इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी यह कहकर एक बहस छेड़ दी थी कि युवाओं को सप्ताह में 70 घंटे काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

खरगे ने सुब्रमण्यन की टिप्पणी को लेकर कहा, मैं कंपनी का धन्यवाद करता हूं, लेकिन कंपनी के सीईओ ने कहा कि 90 घंटे काम करना चाहिए। इस बात को मैं नहीं मानता हूं। ऐसे लोग भी हैं… मजदूर आठ घंटे काम करता है तो थक जाता है। इसीलिए पंडित जवाहर लाल नेहरू और बाबासाहेब आंबेडकर ने फैक्टरी कानून बनाते समय कहा था कि रोजाना आठ घंटे से ज्यादा काम नहीं होगा… लेकिन यह तो 12 और 14 घंटे काम की बात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के मुख्यालय के निर्माण कार्य में लगे कंपनी के श्रमिकों का आभार जताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने चुटीले अंदाज में इस बात का भी उल्लेख किया कि कंपनी को अभी कुछ बकाया देना है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ईरान के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव पारित…भारत समेत 135 देशों का मिला समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  ने ईरान द्वारा खाड़ी सहयोग परिषद के देशों और जॉर्डन पर किए गए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते...

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले से राजनीतिक हलकों में चिंता,नेताओं ने की कड़ी निंदा

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की नेताओं ने कड़ी निंदा की है। नेताओं ने इस घटना पर चिंता जताते हुए...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...