back to top

कश्मीर, पाक को लेकर पंजाब के कांग्रेस नेताओं के बयान पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस नेतृत्व: नड्डा

नयी दिल्ली। कश्मीर और पाकिस्तान के संबंध में पंजाब के कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों के लिए उन्हें आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। नड्डा ने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसकी चुप्पी को कांग्रेस नेताओं के बयान का समर्थन माना जाएगा। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, पंजाब कांग्रेस के उन नेताओं का ताजा बयान जिन्हें राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का संरक्षण है, निंदनीय है। वह लगातार गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा असर डालने वाला है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कथित तौर पर दावा किया था कि कश्मीर, कश्मीरी लोगों का देश है जबकि उनके एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने पाकिस्तान की आलोचना करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की निंदा की है। नड्डा ने कहा, मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि वह स्पष्ट तौर पर बताए कि क्या वह पंजाब कांग्रेस के नेताओं की ओर से कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयानों का समर्थन करता है? इस मामले पर उसकी चुप्पी को ऐसे आपत्तिजनक बयानों के समर्थन के रूप में देखा जाएगा। सिद्धू के सलाहकारों की विवादित टिप्पणियों का कांग्रेस के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सिंह और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दोनों की उनकी टिप्पणियों के लिए निंदा की है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...