back to top

कांग्रेस नेता हुड्डा, जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने सोनीपत से नामांकन दाखिल किया

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नवगठित जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को सोनीपत संसदीय क्षेत्र से अपन-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों

मंगलवार का दिन हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। सोनीपत में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय हुड्डा के साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा और सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह थे। निर्वाचन अधिकारी के समक्ष हुड्डा (72) द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल संपत्ति में नकद, बैंक जमाराशि, सोने के आभूषण में दो करोड़ रुपए से अधिक का निवेश शामिल है। उनकी पत्नी आशा हुड्डा की चल संपत्ति करीब 2.28 करोड़ रुपए है।

हुड्डा के पास 57 लाख रुपए की कीमत के…

हलफनामे के अनुसार हुड्डा के पास 57 लाख रुपए की कीमत के 1,850 ग्राम सोने के जेवरात जबकि उनकी पत्नी जो एक गृहिणी हैं, के पास एक करोड़ रुपए की कीमत के 3,300 ग्राम सोने के आभूषण हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे हुड्डा के पास करीब 4.63 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 6.59 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। हुड्डा गढ़ी सांपला-किलाई क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। हुड्डा 2005-2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। अपने हलफनामे में कांग्रेस नेता ने अपने खिलाफ कुछ मामलों का भी जिक्र किया है।

एक रिवॉल्वर, एक राइफल और एक पिस्तौल भी है

हुड्डा के पास एक रिवॉल्वर, एक राइफल और एक पिस्तौल भी है, जिनमें प्रत्एक की कीमत करीब 50,000 रुपए है। इस बीच दिग्विजय चौटाला ने भी सोनीपत से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पास करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है जबकि उनके ऊपर 10 करोड़ रुपए की बकाया देनदारियां हैं। चौटाला ने इस साल जनवरी में जींद उपचुनाव लड़ा था और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। आप ने उपचुनाव में चौटाला का समर्थन किया था। इस सीट से सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...