back to top

कांग्रेस गठबंधन के बारे में कांग्रेस भी फैला रही है भ्रम: अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कांग्रेस पर सपाबसपा गठबंधन के खिलाफ अफवाहें फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं से ऐसी साजिशों से बचने को कहा। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रतापगढ़ आए थे और सपाबसपा में भ्रम फैलाने के लिए जानबूझकर कहा कि सपा दूसरे दलों की मदद कर रही है और वह बसपा के साथ नहीं है। इसी तरह की अफवाह बाकी दल भी फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री ने कहा था

उन्होंने कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री ने कहा था, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि कांग्रेस भी इसी तरह की अफवाह फैला रही है। मैं कहना चाहता हूं कि सपाबसपा का गठबंधन मजबूत है। मेरी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस तरह की अफवाहों से दूर रहें। हमें सपा कार्यकर्ताओं और बसपा नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि अफवाहें फैलाने में कांग्रेस और भाजपा एक ही जैसे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग तो रेड कार्ड के जरिए चुनाव जीतना चाहते हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जितने रेड कार्ड जारी करना चाहते हो, जारी करो। जहां कहीं भी चुनाव हो रहा है, वहां सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रेड कार्ड जारी कर रहे हैं।

ऐसा करके उन्हें मतदान से रोका जा रहा है

ऐसा करके उन्हें मतदान से रोका जा रहा है। अखिलेश ने कहा हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि क्या सिर्फ सपाबसपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही रेड कार्ड जारी होगा। क्या भाजपा बिल्कुल पाक साफ है? उसमें कोई ऐसा नहीं है जिसकी आपराधिक छवि हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कौशाम्बी के चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा अन्याय सपा और बसपा कार्यकर्ताओं पर हुआ है। उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। जिन लोगों ने कार्यक्रम करने के लिए जमीन दी थी, उन पर भी झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं। कांग्रेस और भाजपा अन्याय करने, अफवाह फैलाने, साजिश रचने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने के मामले में एक ही जैसे हैं। सपा अध्यक्ष ने चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं द्वारा प्रयोग की जाने वाली भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव में ऐसे अल्फाज का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि दूसरे लोग गुंडों के सरताज हैं। वहीं, लखनऊ में चुपचाप बिहार के सबसे बड़े अपराधी राजन तिवारी को भाजपा में शामिल कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम: डॉ. अर्चना वाजपेयी

उन्नाव । एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं...

लड्डू गोपाल की छठी आज, मंदिरों व घरों में होगी पूजा

लखनऊ। बुधवार 9 सितंबर को कृष्ण की छठी मनाई जाएगी। छठी के दिन शहर के मंदिरों व घरों में कान्हा की विशेष पूजा अर्चना...

मनौतियों के राजा का तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा गणेश उत्सव लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर...