back to top

कांग्रेस ने लोगों से संविधान की रक्षा के लिए संकल्प दोहराने का आह्वान किया

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे संविधान की रक्षा करने के संकल्प को दोहराएं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि संविधान में व्यक्त प्रत्येक विचार की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, संविधान को अंगीकार किए जाने का 75वां वर्ष आज से शुरू हो गया है। मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी भारतीय नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों द्वारा परिश्रम से और सावधानीपूर्वक तैयार किया गया भारत का संविधान हमारे राष्ट्र की जीवनधारा है। यह हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है। यह भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है। उनके अनुसार, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिर्फ आदर्श या विचार नहीं हैं, ये 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के लिए जीवन जीने का तरीका हैं। खरगे ने कहा, आज, हम संविधान सभा और उसके सदस्यों के योगदान को याद करते हैं। हम उनकी दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता के सदैव ज्णी रहेंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहेब डॉ. बी आर आंबेडकर प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं जो पीढ़ियों के लिए आशा के पथप्रदर्शक बनते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान सभा का कोई भी उल्लेख, समावेशी भारत के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 15 महिला सदस्यों को याद किए बिना पूरा नहीं होना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, यह भी नहीं भूलना चाहिए कि संविधान सभा को आम नागरिकों से अनगिनत सुझाव मिले जो रिकॉर्ड का विषय हैं। उन्होंने उल्लेख किया, हम, भारत के लोगों को, संविधान में व्यक्त प्रत्येक विचार की रक्षा के लिए एक साथ आना चाहिए। संविधान अंगीकार किए जाने के 75वें वर्ष में, राष्ट्रीय आंदोलन के युग की तरह, भारत के अंतर्निहित दर्शन की रक्षा के लिए संघर्ष को फिर से मजबूत और पुनर्जीवित किया जाना चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, आप सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय और अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए। सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, संविधान समाज के सबसे गरीब और कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औजार है तथा यह जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही ताकतवर होगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, आज के दिन, संविधान की सोच की हिफाज़त करने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन करते हुए मैं इसकी रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता हूं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, आज हमारे संविधान के लागू होने का 75वां साल शुरू हो रहा है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों ने मिलकर एक ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने करोड़ों भारतीयों के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय सुनिश्चित किया। हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों का सुरक्षा कवच है जो उन्हें हर तरह के अधिकार देता है। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, महान पूर्वजों, शहीदों, क्रांतिकारियों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन। उनकी अथक मेहनत और कुर्बानियों से मिला यह लोकतंत्र और संविधान हमारा गौरव है। आइए, संकल्प लें कि हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे।

RELATED ARTICLES

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...