बिहार वोटर अधिकार यात्रा के लिए कांग्रेस ने जिला और यात्रा संयोजकों की घोषणा की,देखें सूची

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने बिहार में आगामी वोटर अधिकार यात्रा के लिए जिला और यात्रा संयोजकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

घोषित सूची के अनुसार, रोहतास जिले के लिए अजय राय और रमाकिशन ओझा को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि औरंगाबाद में धीरज गुर्जर और गया में कमलेश्वर पटेल संयोजक होंगे। इसी तरह नवादा और नालंदा दोनों जिलों की जिम्मेदारी विधायक दिनेश गुर्जर को मिली है।

सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं। जैसे भागलपुर के लिए सांसद अशोक सिंह, पश्चिम चंपारण के लिए सांसद तनुज पुनिया, पटना के लिए अविनाश पांडे, सतेज बंटी पाटिल और चेतन चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं,कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए दो यात्रा संयोजकों की भी घोषणा की है। संयुक्त सचिव मनोज त्यागी और शुषांत मिश्रा।

बिहार के 25 जिलों के लिए नियुक्त संयोजकों की पूरी सूची ये रही

  • पार्टी का कहना है कि बिहार वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

केरल में आर्कबिशप पर माकपा नेता ने साधा निशाना, विवाद

कन्नूर (केरल)। केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन द्वारा थालास्सेरी के आर्कबिशप जोसेफ पम्पलानी पर अवसरवाद का आरोप...

जस्टिस वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया शुरू,लोकसभा अध्यक्ष ने बनाई 3 सदस्यीय कमेटी

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पद से हटाने के एक प्रस्ताव को मंगलवार...

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया ‘क्रूर और अदूरदर्शी’, कहा – आवारा कुत्तों को हटाना करुणा का अभाव है

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) से सभी आवारा कुत्तों को हटाने का सुप्रीम कोर्ट...