back to top

अभिनंदन ने 130 करोड़ लोगों के दिल और दिमाग को जीत लिया है: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पाकिस्तान से लौट रहे भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के अदम्य साहस की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 130 करोड़ भारतीय नागरिकों का दिल एवं दिमाग जीत लिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, विंग कमांडर अभिनंदन- आप हमारे गौरव हैं, आप हमारा अभिमान हैं।

आपको 130 करोड़ भारतीय नागरिकों का अभिनंदन

आपको 130 करोड़ भारतीय नागरिकों का अभिनंदन। उन्होंने कहा, विपरीत परिस्थिति में आपके अदम्य साहस और गरिमामय संतुलन ने सभी भारतीयों के दिल एवं दिमाग को जीत लिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था। पाकिस्तानी दुस्साहस का जवाब देने के दौरान उसके एक विमान को मार गिराया गया, लेकिन वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...