back to top

पारस्परिक सहयोग से खेल गतिविधियां संचालित हों : कल्पना अवस्थी

लखनऊ। बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में शनिवार को कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव, खेल, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ की अध्यक्षता में खेल संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान डा. आरपी सिंह निदेशक, खेल उप्र, भूपेन्द्र बहादुर सिंह उप सचिव खेल, उप्र शासन, एसएस मिश्रा उप निदेशक खेल, विराज सागर दास अध्यक्ष, उप्रओलम्पिक संघ, डा.आनंदेश्वर पाण्डेय, महासचिव, उप्रओलम्पिक संघ एवं प्रदेशीय क्रीड़ा संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव खेल उप्र शासन द्वारा बैठक के दौरान खेल संघों को सुझाव दिया गया कि प्रदेश में खेल का ऐसा माहौल बनाया जाय जिससे खिलाड़ी खेल को अपने कैरियर के रुप में अपनायें, तथा खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जाय। अन्य विभागों द्वारा जनपद में सृजित खेल अवस्थापनाओं का समुचित उपयोग करने हेतु विभाग से सम्पर्क किया जाय व पारस्परिक सहयोग से खेल गतिविधियाँ संचालित करायी जायें।

खेलों इण्डिया एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि खिलाड़ियों को खेल की जानकारी प्राप्त हो सके तथा प्रदेशीय क्रीड़ा संघों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि अपने खेल के खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों का विवरण एप पर अपलोड करायें तथा खेल विभाग के जनपदीय/मंडलीय अधिकारियों को जिला इकाईयों के पदाधिकारियों का नाम, पता एवं दूरभाष संख्या उपलब्ध कराये।

निदेशक खेल उप्र द्वारा बैठक के दौरान उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि तीन माह के अंदर समस्त प्रदेशीय खेल संघ प्रदेश के जनपदों का कम से कम 75 प्रतिशत जिला इकाईयों का गठन कराया जाना सुनिश्चित करें तथा जिला इकाईयों के पदाधिकारियों का नाम, पता व दूरभाष संख्या की सूची संबंधित जनपद के विभागीय अधिकारी एवं खेल निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान प्रदेशीय क्रीड़ा संघ अपने पदाधिकारियों के चुनाव के उपरांत समस्त विवरण खेल निदेशालय को उपलब्ध कराया जाय तथा चुनाव में खेल निदेशालय से पर्यवेक्षक नामित कराया जाय।

सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत कराए गए रजिस्ट्रेशन की प्रति संघ के संविधान के साथ निदेशालय में उपलब्ध कराया जाय। सभी प्रदेशीय क्रीड़ा संघ मान्यता/ संबद्धता प्राप्त राष्ट्रीय/ अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का विवरण खेल निदेशालय को उपलब्ध करायें। बैठक के दौरान उपस्थित समस्त खेल संघों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि अपने खेलों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की सूचना/किट, कैम्प का प्रस्ताव खेल निदेशालय को कम से कम 01 माह पूर्व दिया जाय ताकि समय से कार्यवाही की जा सके।

डा. आनंदेश्वर पाण्डेय महासचिव उप्रओलम्पिक संघ द्वारा बैठक के दौरान बताया गया कि प्रदेश के जिलों को 4 जोन में बांटकर खेल अवस्थापनाओं का विकास किया जाय तथा 75 प्रतिशत जिला इकाईयों के गठन के संबंध में एक कमेटी गठित की जाय तथा यह भी मांग की गयी कि खेल संघ की बैठक प्रत्येक 6 माह में आयोजित की जाय। प्रदेश में यूथ नेशनल गेम्स आयोजित कराए जाने की मांग की गयी जिससे आवश्यकतानुसार खेल उपकरणों एवं खेल अवस्थापनाओं का विकास हो सके।

बैठक में प्रतिभाग करने वाले खेल संघों के पदाधिकारियों द्वारा एक ही प्रतियोगिता में 2 या 2 से अधिक पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को समस्त पदकों का पुरस्कार, मिनी, यूथ, कैडेट खिलाड़ियों को किट, कैम्प तथा जूनियर/सीनियर एशियन चैम्पियनशिप में पुरस्कार तथा खेल संघों के अनुदान में बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग की गयी। इस सम्बन्ध में निदेशक खेल द्वारा बताया गया कि कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...