back to top

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत सरकार से अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बाराबंकी जिले के कम से कम सात लोग इस वक्त ईरान के कुम शहर में फंसे हैं, जिनमें छात्र और इस्लामी विद्वान शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद से कुछ लोगों से संपर्क टूटने की वजह से परिजनों की बेचैनी काफी बढ़ गई है।बाराबंकी शहर निवासी वकील दिलकश रिजवी ने बताया कि हमले की खबर के बाद से पूरा परिवार बेहद परेशान है।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से शुरुआत में बातचीत तो हुई लेकिन उसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है।मौलाना अब्बास मेंहदी सदफ ने बताया कि उनके बड़े भाई मौलाना जफर अब्बास फैजी कुम शहर में अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया,हमले के बाद हमारी उनसे बात हुई थी। उन्होंने जानकारी दी कि कुम शहर की सीमा पर हमला हुआ है। हालांकि वहां फिलहाल हालात काबू में हैं।नगर के कटरा मोहल्ले सहित विभिन्न इलाकों के परिवारों में डर का माहौल है।

परिजन मस्जिदों में जमा होकर अपने प्रियजनों की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। प्रभावित परिवारों ने भारत सरकार से ईरान में फंसे विद्यार्थियों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

सुलतानपुर में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।...