back to top

हमारी बेटियों के लिए समान दुनिया बनाने को लेकर प्रतिबद्ध : स्मृति ईरानी

संयुक्त राष्ट्र। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं और देश महिलाओं एवं बेटियों के लिए कोविड-19 संकट के बाद समान एवं न्यायसंगत दुनिया बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

ईरानी ने चौथे महिला वैश्विक सम्मेलन की 25वीं वर्षगांठ पर उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा, संख्या के मामले में महिलाएं मानवता का आधा हिस्सा हैं, लेकिन समाज, राजनीति एवं अर्थव्यवस्था के सभी आयामों में उनका प्रभाव है। भारत में, हम हमारे विकास की यात्रा के सभी पहलुओं में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तीकरण की अहमियत को समझते हैं।

उन्होंने कहा, कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान भारत सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर शामिल हैं, जो महिलाओं को एक छत के नीचे चिकित्सकीय, मनोवैज्ञानिक, कानूनी, पुलिस एवं आश्रय सुविधाएं मुहैया कराते हैं।

ईरानी ने कहा कि विशेषकर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और वंचित महिलाओं की वैश्विक महामारी के दौरान देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया गया है ताकि भारत को 2022 तक कुपोषण मुक्त किया जा सके।

ईरानी ने महिलाओं और पुरुषों की समानता सुनिश्चित करने के लिए बीजिंग घोषणा पत्र एवं कार्य मंच के पूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भारत की प्रतिबद्घता दोहराई। उन्होंने कहा, हमने चौथे महिला विश्व सम्मेलन में 25 साल पहले जो हासिल किया था, वह हमारे लिए अब भी प्रेरणास्रोत है और हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। बीजिंग घोषणा पत्र एवं कार्य मंच को 25 साल पहले पारित किया गया था।

ईरानी ने कहा, भारत हमारे और हमारी बेटियों के लिए कोविड-19 के बाद न्यायसंगत एवं समान दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि भारत समावेशी विकास एवं बड़े सुधारों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो मिलकर परिर्वतनकारी बदलाव ला रहे हैं।

ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व में विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकार में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण ने सुनिश्चित किया है कि 13 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि सामुदायिक स्तर पर लैंगिक आधार पर संवेदनशील सार्वजनिक नीतियां बनाने एवं उनके क्रियान्वयन में नेतृत्व कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...