back to top

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो…

रत्ना डांस अकादमी में मना हरतालिका तीज फेस्ट

लखनऊ। हरतालिका तीज के अवसर पर हरतालिका तीज फेस्ट का आयोजन शुक्रवार 6 सितम्बर को रत्ना अस्थाना के निर्देशन में गोमती नगर विनय खंड के एम-4/76 स्थित भारतीयम भवन में किया गया। इस अवसर पर जहां एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक आयोजन हुए वहीं ड्राइफ्रूट एग्लेस केक भी काटा गया।
हरतालिका तीज फेस्ट के अंतर्गत सतरंगी रोशनी, फूल और गुब्बारों से सजे परिसर में में रचना श्रीवास्तव ने घर में पधारो गजानन जी, रीता मनराल ने अरे द्वार पालो, रूबी गुप्ता ने ए दिले बेकरार गाना मधुर स्वरों में सुनाया। नीलम गुप्ता ने प्रेम पर कविता पाठ किया। इस क्रम में श्वेता मनराल ने मेरा बाबू छैलछबीला, गरिमा श्रीवास्तव ने बहारा बहारा…, ज्योति सिंह ने मइया यशोदा…, पूनम सिंह और पूर्णिमा यादव ने मेंहदी राचन लागी… गाने पर नृत्य कर प्रशंसा हासिल की वहीं बबीता साहू और अनुजा पाण्डेय ने चूड़ी मजा न देगी… गाने पर नृत्य कर तालियां बटोरी। अकादमी की संरक्षिका शुभ्रा अस्थाना ने बताया कि हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन होता है। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियाँ गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। उनके अनुसार यह पर्व समाज की मूल इकाई परिवार को जोड़ने का महती कार्य करते हैं।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...