back to top

सीवान में बोले सीएम योगी- बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी को रोकेगा राजग

सीवान (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बिहार में “डबल इंजन की सरकार” अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति पर काम कर रही है और राजग में शामिल दल राज्य में ‘जंगल राज’ की वापसी के किसी भी प्रयास को नाकाम कर देंगे।

भाजपा नेता आदित्यनाथ ने लोगों से सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को “राजद और कांग्रेस जैसी उन ताकतों की जरूरत नहीं है जो अपराधियों को गले लगाती हैं।”

रघुनाथपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, “बिहार में ‘माफिया राज’ को फिर से जिंदा करने के लिए ताकतें सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में ही खत्म कर दें। राजग में शामिल सभी दलों ने बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी को रोकने का फैसला किया है। बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलती है… सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। बाकी के लिए बुलडोजर मौजूद है।

उन्होंने कहा,अपराधियों को गले लगाने वालीं राजद, कांग्रेस को बिहार की सत्ता में न आने दें।आदित्यनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा,कांग्रेस और राजद जैसी ताकतें औरंगजेब की कब्र पर ‘सजदा’ करने की आदी हैं… अपराधियों को गले लगाने वालीं ऐसी ताकतों को सत्ता में न आने दें।आदित्यनाथ ने दावा किया कि राजद बिहार में देवी सीता के मंदिर के निर्माण का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि 6,100 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम को बिहार के सीतामढ़ी से जोड़ने का कार्य जारी है।उन्होंने कहा,बिहार की महिलाएं डबल इंजन की सरकार की मदद से सशक्त हो रही हैं, और यही सरकार विकास व महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी दे सकती है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...