back to top

सीएम योगी ने की अयोध्याधाम में दर्शनार्थियों की व्यवस्था की समीक्षा, कहा- रामलला का सुगम दर्शन कराना हमारा कर्तव्य

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए तैयार होगा होल्डिंग एरिया, जहां होंगे सामानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्याधाम में रामलला के दर्शन की आकांक्षा लिए उमड़े आस्था के महासागर के बीच हर श्रद्धालु के सहज, सुगम व संतोषपूर्ण दर्शन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट के पदाधिकारियों व स्थानीय प्रशासन के साथ परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री ने शासन स्तर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अयोध्याधाम में आस्था का जनसमुद्र देखा जा सकता है। पूरे देश से श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। हर कोई अपने आराध्य प्रभु के दर्शन का पुण्य लाभ चाहता है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन स्वाभाविक है। ऐसी परिस्थितियों में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा व सुगम दर्शन की व्यवस्था करना हम सभी का कर्तव्य है।

स्थानीय प्रशासन और मंदिर न्यास के बेहतर समन्वय के साथ क्राउड मैनेजमेंट किया जाना चाहिए। राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और जन्मभूमि पथ पर, जहां भी दर्शनार्थी हों, कतारबद्ध खड़े हों। भीड़ न लगे। कतार चलायमान रहे। बुजुर्गों/बच्चों/महिलाओं का विशेष ध्यान दें।दर्शनार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रमुख पथों पर लो-ट्यून में राम भजन बजने चाहिए। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का व्यवहार मर्यादित होना चाहिए।

कतारबद्ध श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था कराएं। दिव्यांग अथवा अति बुजुर्ग श्रद्धालु के लिए आवश्यकतानुसार व्हीलचेयर के प्रबंध भी होने चाहिए। ठंड बहुत है, ऐसे में अलाव की व्यवस्था कराएं। भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ पर पर जूट मैटिंग कराएं। प्लास्टिक की कुर्सियां लगाएं ताकि बुजुर्ग एवं वृद्धजन आवश्यकतानुसार विश्राम कर सकें। सभी घाटों सहित पूरे नगर में साफ-सफाई-स्वच्छ्ता लगातार होती रहे। मशीनीकृत सफाई हो।

जो श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हों, उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन के पर्याप्त साधन उपलब्ध हों। परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था हो। विभिन्न नगरों से अयोध्या आने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन अभी स्थगित रखें। दर्शन के उपरांत जिस रूट के श्रद्धालु अधिक हों, उस ओर बसों को लगाकर श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो। ऐसे रूट चिन्हित कर आवश्यकतानुसार रेलवे से कोऑर्डिनेट करते हुए ट्रेनों के संचालन के प्रयास होने चाहिए। परिवहन मंत्री स्वयं इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं।

मुख्य सचिव/डीजीपी/अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री/प्रमुख सचिव परिवहन और प्रमुख सचिव नगर विकास बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित कराएंगे। अयोध्या की सीमा से लगे जनपदों के साथ अयोध्या प्रशासन तथा शासन स्तर के अधिकारी अंतरराज्यीय संवाद/सम्पर्क बनाये रखें। किस दिशा से कितने श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, इसका आकलन करते हुए तदनुसार आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व ‘गणतंत्र दिवस’ है। उल्लासमय-उत्साहपूर्ण वातावरण में कतिपय अराजक तत्व माहौल को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर सकते हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी गीत-संगीत/नारेबाजी अथवा किसी भी अन्य कृत्य से किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान अथवा तिरस्कार न हो। यदि कोई विद्वेष फैलाने वाले ऐसे प्रयास करता हुआ पाया जाए तो उनके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप कठोरतम कार्रवाई हो।

अयोध्याधाम में अपने आराध्य प्रभु श्रीरामलला के दर्शन की आकांक्षा लिए पूरे देश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से उत्पन्न अविस्मरणीय स्थिति के दृष्टिगत अति विशिष्ट/विशिष्ट/गणमान्य जन द्वारा अयोध्या आगमन का कार्यक्रम बनाने से एक सप्ताह पूर्व स्थानीय प्रशासन/श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अथवा राज्य सरकार को सूचित करना हितकर होगा।

एक होल्डिंग एरिया तैयार करें, जहां दर्शनार्थियों का बड़ा समूह एकत्रित हो सके। यहां से श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे दर्शन के लिए छोड़ा जाना उचित होगा। यहां पर उनके सामान/जूता/चप्पल/मोबाइल आदि सामान की सुरक्षा के प्रबंध होने चाहिए। वीआईपी मंदिर दर्शन के लिए एक हफ्ते पहले प्रशासन को सूचित करें।

RELATED ARTICLES

एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में 14,610 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली। लगातार तीन माह तक निकासी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) भारतीय शेयर बाजार में फिर लिवाल बन गए हैं। अक्टूबर में...

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब , धीमी हवा की गति से प्रदूषकों का फैलाव कम

नयी दिल्ली। हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषकों का फैलाव कम होने के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को बेहद खराब रही।...

मेक्सिको में डिपार्टमेंटल स्टोर में आग और विस्फोट से 23 लोगों की मौत, 12 घायल

मेक्सिको सिटी। उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको में शनिवार को एक डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लगने और विस्फोट होने से बच्चों सहित कम से कम 23 लोगों...

प्रदोष व्रत आज, होगी भोले बाबा की आरधना

माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया...

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 5 को, गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान

सुबह-सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैलखनऊ। सिख समुदाय को कार्तिक पूर्णिमा का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी दिन गुरु नानक देव जी...

विशाल भंडारे के साथ श्री शिव महापुराण कथा का समापन

कथा समाप्ति के बाद हुआ रुद्राभिषेक और हवनलखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा धार्मिक प्रकोष्ठ, लखनऊ द्वारा 25 अक्टूबर से ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना,...

माता बड़ी भुइयन मंदिर में 13वें सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभारंभ

निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब लखनऊ। राजधानी में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले ख्याति प्राप्त माता बड़ी भुइयन...

देव दीपावली पर 2.51 लाख दीपकों से रोशन होगा गोमती घाट

छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगितालखनऊ। रामायण कालीन प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी विगत 15 वर्षों...

मैने मोहन को बुलाया हैं वो आता होगा…

श्री श्याम मन्दिर में वृंदावन की पूनम दीदी के भजनों पर भावुक हुए श्रद्धालु लखनऊ। रविवार, बीरबल साहनी मार्ग रोड स्थित श्री श्याम मन्दिर में...