back to top

नए यूपी के निर्माण में पूरे मनोयोग से लगे हैं सीएम योगी : राजनाथ सिंह

विशेष संवाददाता लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन के अनुरूप उत्तर प्रदेश के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सीएम योगी नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर की बनाने का लक्ष्य रखा, जो निकट भविष्य में पूरा होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सात एक्सप्रेस का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी आॅफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित 3,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे पीएम मोदी का करिश्मा ही कहा जाएगा कि 2014 के पहले भारत की अर्थव्यस्था आकार के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर थी, जो आज पांचवें स्थान आ गई है। रक्षामंत्री ने कहा कि खरीदारी के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। दुनिया की जानीमानी वित्तीय फर्म मार्गन स्टेनले ने भारत को लेकर यह विश्वास व्यक्त किया है कि चार वर्षों में यानी 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

उन्होंने कहा कि लखनऊ को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए यहां पर वैसा ही इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। यहां पर लोकार्पित हुआ हाइवे एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे बड़ी संख्या में वाहन आ जा सकेंगे और लोगों के समय की भी बचत होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद, समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण और अन्य नेता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...