सीएम योगी ने श्रीगुरु तेगबहादुर शहीदी संदेश यात्रा का किया भव्य स्वागत

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में पांच कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची श्रीगुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी पर्व की संदेश यात्रा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की और यात्रा के साथ चलकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया।

लखनऊ से नई दिल्ली तक जाने वाली संदेश यात्रा को शनिवार की सुबह के वक्त नाका हिंडोला स्थित गुरुद्वारा से आरम्भ किया गया। गुरद्वारा से निकलकर संदेश यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुई मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची। मुख्यमंत्री आवास पर शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रसाद का वितरण हुआ।

नाका हिंडोला स्थित गुरूद्वारा ​समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास से यह यात्रा नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरूद्वारा के लिए निकली है। इसे संदेश यात्रा का नाम दिया गया है। यह यात्रा लखनऊ से आगे कानपुर, इटावा, आगरा के रास्ते नई दिल्ली तक पहुंचेगी। रास्ते में यात्रा के स्वागत की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

कारगिल युद्ध के नायकों के परिवारों को भारतीय सेना ने 26वें विजय दिवस से पहले किया नमन

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने एक भावुक अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने 1999 के कारगिल...

श्रीशंकर ने पुर्तगाल में लंबी कूद का खिताब जीता

नयी दिल्ली। भारत के स्टार लांग जंपर मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल के माइया में विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के कांस्य स्तर के टूर्नामेंट मीटिंग...

रूस ने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया बड़ा हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि शनिवार देर रात रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ा हमला किया है। मंत्रालय...