back to top

सीएम योगी ने रविदास के विचार आत्मसात कर समरस, विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का किया आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया और लोगों से उनके विचारों को आत्मसात कर समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन।उन्होंने कहा, सद्गुरु रविदास जी ने कर्म से सेवा, समरसता और समानता का जो संदेश दिया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है।

आदित्यनाथ ने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ का जो संकल्प है, उसकी आत्मा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं में है। मुख्यमंत्री ने लोगों से रविदास के विचारों को आत्मसात कर समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

मध्यकालीन कवि एवं समाज सुधारक संत रविदास ने अपने दोहों और उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया। उनका जन्म वाराणसी के पास सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी, कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए जोश पर की खुलकर बात

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान...

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....