back to top

ऊर्जा से भरपूर युवाओं के भरोसे सर्वोत्तम बन रहा है यूपी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश और उत्तर प्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। इन युवाओं के बूते हम उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर ये युवा जिंदगी के जिस क्षेत्र में जाएं उसमे बुलंदी हासिल करें, इसमें प्रोत्साहन और शिक्षण संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह सोमवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक अखबार द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा करीब ढाई साल पहले हम सत्ता में आए तो चौतरफा अराजकता और भ्रष्टाचार का माहौल था। लोग मान चुके थे कि यहां के हालात बदलने वाले नहीं है और अलग-अलग क्षेत्रों में इस दौरान जो बदलाव हुआ, जो रिकॉर्ड बने उसका श्रेय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व को है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में चमत्कारिक बदलाव हुआ है। विभिन्न बोर्डों की परीक्षाओं और नतीजों में पहले पांच माह लगते थे। अब यह पूरी प्रक्रिया एक महीने में पूरी हो जाती है, वह भी पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ। उच्च और व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी सत्र नियमित हुए। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे प्रतिस्पर्धा से घबराए नहीं, चुनौती को कबूल करें। हर असफलता एक सफलता का संदेश देती है। असफल होने के बाद अपनी कमियों का आप विश्लेषण करें। नियोजित तरीकों और पूरी लगन से तैयारी करें, निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर सफल हैं तो सफलता को सफलतम बनाने का प्रयास करें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...