back to top

क्लीनमैक्स ने एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए, 23 फरवरी को खुलेगा आईपीओ

नयी दिल्ली। नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने से पहले एंकर (प्रमुख) निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एंकर निवेश दौर में टेमासेक होल्डिंग्स, नोमुरा एसेट मैनेजमेंट, एसबीआई लाइफ, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एडीआईए, एसबीआई जनरल, प्रेमजी इन्वेस्ट और फ्रैंकलिन टेम्पलटन सहित विदेशी और घरेलू संस्थान शामिल हुए।

इस दौर में घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 68 प्रतिशत और विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही। क्लीनमैक्स ने निवेशकों को।,053 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 87,46,437 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।कंपनी का 3,100 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 फरवरी को अभिदान के लिए खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा।

कंपनी ने आईपीओ के लिए।,000-।,053 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। ऊपरी मूल्य स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 12,325 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।इस निर्गम में।,200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से।,900 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सुपर आठ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा

अहमदाबाद। ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप...

श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखला के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा इंग्लैंड

पाल्लेकल (श्रीलंका)। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप...

भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी न्यायालय के फैसले और नए आदेश के बाद 10 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क: निर्यातक

नयी दिल्ली। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्कों को रद्द किए जाने और अमेरिका की...

शुद्ध बाजार उधारी वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी के तीन प्रतिशत तक आएगी: आरबीआई

मुंबई। सरकार की शुद्ध बाजार उधारी में गिरावट से निजी क्षेत्र के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होने की संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)...

फर्जी कंपनी के जरिए 6.5 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के आरोप में मुकदमा दर्ज

बलिया। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी द्वारा सुनियोजित तरीके से छह करोड़ 59 लाख रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें काले झंडे...