back to top

अमेरिका में बैन होंगे इस देश के नागरिक, लिस्ट में पाकिस्तान, ईरान समेत 41 देश शामिल

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के डोनाल्ड ट्रम्प लगातार दुनिया को चौंका रहे हैं। ट्रम्प के लगातार बड़े फैसलों का दुनियाभर में असर पड़ रहा है। इस बीच ट्रंप प्रशासन जल्द ही 41 देशों के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया कि ट्रंप प्रशासन दर्जनों देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध जारी कर सकता है. इसमें कुल 41 देशों की सूची दी गई है, जिन्हें तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है. इसमें पाकिस्तान का भी नाम शामिल है. यानी पाकिस्तानी लोगों के लिए भी अमेरिका जाना मुश्किल हो सकता है.

तीन ग्रुप में बांटे गए देश

  • पहले ग्रुप में 10 देशों का नाम शामिल है. इन देशों में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं. पहले ग्रुप के देशों के वीजा पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी.
  • दूसरे ग्रुप में पांच देश यानी इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान शामिल हैं. इन्हें आंशिक निलंबन का सामना करना पड़ेगा. पर्यटक और छात्र वीजा के साथ-साथ अन्य आप्रवासी वीजा प्रभावित होंगे, लेकिन कुछ अपवाद भी होंगे.
  • तीसरे समूह में कुल 26 देश शामिल हैं. लिस्ट में बेलारूस, पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जैसे देश हैं. इन देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है. हालांकि इन देशों को 60 दिनों में कमियों को दूर करने का प्रयास करना होगा. यह सुरक्षा से जुड़े हो सकते हैं.

बता दें कि लिस्ट प्रशासन की मंजूरी के बाद ही जारी होगी. अगर ट्रंप प्रशासन वीजा प्रतिबंध लगाते हैं तो यह कोई नई बात नहीं होगी. अपने पहले कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था. उनकी नीति को 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था.

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...