back to top

सिनेमा 2026: राजामौली और करण जौहर के बड़े धमाकों से सजेगा बॉक्स ऑफिस

बीते साल 2025 में तमाम बड़े बजट की एक्शन फिल्में, दिल छू लेने वाली कहानियां और ड्रामा-कॉमेडी सिनेमा ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’, आदित्य धर की देशभक्ति से भरपूर ‘धुरंधर’ और ऋषभ शेट्टी की खालिस एक्‍शन और कौतुहल से भरपूर ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों की नब्‍ज को थामे रखा।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पिछला साल इंडियन सिनेमा के लिए शानदार रहा। पिछले साल की तरह अब साल 2026 में एसएस राजामौली, करण जौहर से लेकर संदीप रेड्डी वांगा तक कई फिल्‍म मेकर्स कॉमेडी रोमांस और जबरदस्त एक्शन जोनर वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहे हैं।

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस इस साल विवेक सोनी निर्देशित अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिका वाली रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्‍म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा खुद करण जौहर एक बड़े पैमाने पर फैमिली ड्रामा ‘कभी खुशी कभी गम 2’ के साथ निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं।

निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की 14 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली सुपरनैचुरल फैंटेसी कॉमेडी ‘नागजिला’ में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी सांप की भूमिका निभा रहे हैं।

‘धुरंधर’ (2025) की अपार सफलता के बाद आदित्य धर अब ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म में एक बार फिर रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे।

साउथ के सबसे ज्‍यादा कामयाब डायरेक्‍टर एसएस राजामौली महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।

नितेश तिवारी पैन-इंडिया फिल्म ‘रामायण’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। रनबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल स्टारर यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान के साथ बड़े एक्शन ड्रामा वाली फिल्‍म ‘किंग’ लेकर आने वाले है जबकि संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘स्पिरिट’ बना रहे हैं। ‘स्पिरिट’ के बाद वे रनबीर कपूर के साथ फिल्‍म ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

RELATED ARTICLES

पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत दो दोषियों को 15-15 साल की सजा

गोंडा । उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रूपेश कुमार उर्फ निर्मल...

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में क्या है खास, 20 बिंदुओं में समझिए

नयी दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट...

बजट घोषणा के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई । स्थानीय शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में रविवार को दोपहर के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बजट में जिंस वायदा पर...

पूर्व पालिकाध्यक्ष समेत दो दोषियों को 15-15 साल की सजा

गोंडा । उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रूपेश कुमार उर्फ निर्मल...

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में क्या है खास, 20 बिंदुओं में समझिए

नयी दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट...

बजट घोषणा के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई । स्थानीय शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में रविवार को दोपहर के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बजट में जिंस वायदा पर...

टी20 विश्व कप का मिशन शुरू: न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-1 की जीत ने तय किया टीम इंडिया का मुख्य खाका

तिरुवनंतपुरम। न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक...

बजट 2026: ‘समर्थ’ पहल और नए ‘खेलो इंडिया मिशन’ से बदलेगी भारतीय खेलों की तस्वीर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में भारतीय खेल जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए...

सीएम योगी ने रविदास के विचार आत्मसात कर समरस, विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का किया आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संत रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया और लोगों से उनके विचारों को...