back to top

चीन : दगाबाजी और विश्वास घात के हजार चेहरे

अगर न्यूयार्क टाइम्स की यह रिपोर्ट सही है कि पिछले साल अक्टूबर महीने में अचानक मुंबई की गुल हुई बिजली के पीछे चीन का हाथ था, तो यह जितनी मानी जा रही है, उससे कई गुना ज्यादा खतरे की चेतावनी है। दुनिया का शायद ही कोई विचारक, शायद ही कोई ऐसा डिप्लोमेट पिछली पौन सदी में रहा हो, जिसने चीन के बारे में लोगों को सावधान रहने की चेतावनी न दी हो। लेकिन अंधेरे में डूबी मुंबई की घटना न सिर्फ सिहरा देने के लिए काफी है बल्कि यह मानने और सोचने के लिए भी है कि चीन दरअसल जितना काईयां, घुन्ना और दगाबाज माना जाता है, उससे भी कई गुना ज्यादा है।

आगे बढ़ें इससे पहले आइये पूरे मामले को समझ लें। 15-16 जून की आधी रात में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जबरदस्त झड़प हुई थी। भारतीय सेना को चीनी सैनिकों के विश्वासघात से भारतीय जमीन को कब्जाने की कोशिश को उखाड़ फेंकने में बड़ी क्षति उठानी पड़ी थी। 20 सैनिक गलवान घाटी में शहीद हो गये थे।

हालांकि इस संघर्ष में चीन के मरने वाले सैनिक भारत से ज्यादा थे, लेकिन हमेशा की तरह चीन ने इस मामले में चालाकी दिखाते हुए दुनिया को अपने सैनिकों के हताहत होने के बारे में कुछ नहीं बताया। लगातार यही कहता रहा, उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। ये तो चीन के दोस्त रू स की समाचार एजेंसी तास के फं दे में आ जाने की बात थी कि गुजरी 19 फरवरी 2021 को आखिरकार चीन को मानना पड़ा कि गलवान घाटी संघर्ष में उसके 4 सैनिक भी मारे गये थे।

हालांकि यहां भी उसने झूठ बोला था, क्योंकि उसने जो वीडियो जारी किया, उसके हिसाब से मरने वाले चीनी सैनिकों की संख्या 5 थी। हालांकि वास्तव में यह 40 से ज्यादा 43 और 45 के बीच थी। बहरहाल अब हम पीछे चलते हैं और उस घटना को याद करते हैं जिसमें समूचा मुंबई कई घंटों के लिए घोर अंधेरे में डूब गया था। चलती हुई लोकल ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई थी, शेयर बाजार ठप्प पड़ गया था। अस्पतालों की बिजली गुल हो जाने से कोरोना की जंग में हाहाकार मच गया था।

न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक वास्तव में यह सब किसी आकस्मित दुर्घटना का नतीजा नहीं था, न ही किसी तकनीकी फेल्योर का नतीजा था। यह सीधे सीधे चीन के साइबर अटैक का नतीजा था। इस अटैक का इरादा वैसे समूचा हिंदुस्तान था, लेकिन किसी वजह से यह मुंबई तक ही सीमित रहा। महाराष्ट्र की सरकार ने इस खबर के बाद घोषणा कर दी है कि तीन सदस्यों की एक कमेटी इस पूरे मामले की छानबीन करेगी और उसके जरिये नतीजे पर पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...