back to top

बढ़ रहे आई फ्लू के संक्रमण की चपेट में बच्चे अधिक

फैजुल्लागंज में कई लोग संक्रमित

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। मानसूनी सीजन वैसे तो हर साल बीमारियां लेकर आता है लेकिन इस बार आई फ्लू यानि कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों ऐसे मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि यह संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। शहर के फैजुल्लागंज में इस वायरस की चपेट में कई लोग आ गये हैं। इनमें बच्चों की तादाद अधिक है।

सभी का इलाज आस-पास की क्लीनिक व अस्पतालों में चल रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भी नेत्र संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। बलरामपुर अस्पताल की नेत्र ओपीडी में हर दिन करीब 150 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें 50 से अधिक मरीज आई फ्लू के सामने आ रहे हैं। संक्रमण की चपेट में सभी उम्र के लोग हैं। यह खतरा बच्चों को अधिक है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल मिश्रा का कहना है कि यह इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से बचकर मर्ज पर काबू पाया जा सकता है।

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया नेत्र रोग की ओपीडी में हर दिन करीब 50-60 मरीज आ रहे हैं। इसमें करीब 25-30 बच्चे हैं। सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी का यही हाल है। यहां पर हर दिन 60-70 मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है बीते डेढ़ हफ्ते में आई फ्लू मरीजों की तादाद में तेजी से इजाफा हुआ है। रानीलक्ष्मीबाई, बीआरडी महानगर, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों की ओपीडी में 20-25 हर अस्पताल में मरीज आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, हर दिन सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में जिले में करीब 200 से अधिक नए मरीज आई फ्लू के सामने आ रहे हैं।
वहीं शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में भी यह बीमारी फैल रही है। मोहनलालगंज सीएचसी के तहत आने वाले कई गांवों के लोग आई फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। सीएचसी की ओपीडी में रोजाना दर्जनों मरीज आंखों की समस्याओं से परेशान होकर पहुंच रहे हैं। सभी की समस्याएं लगभग एक जैसी हैं। आंखों में पानी आना, दर्द और खुजली। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि आई फ्लू आंखों का इन्फेक्शन है। इसे कंजंक्टिवाइटिस, पिंक आई, रेड आई भी कहते हैं। वैसे आमतौर की भाषा में इसे आंखों का आना बोलते हैं। आंखों में यह इन्फेक्शन, कंजंक्टिवा की सूजन का कारण बनता है। कंजंक्टिवा क्लियर लेयर होती है, जो आंख के सफेद भाग और पलकों की आंतरिक परत को कवर करती है। इसमें आंखों के सफेद हिस्से में इन्फेक्शन फैल जाता है। जिससे मरीज को देखने में काफी परेशानी होती है।

संक्रमण होने पर इन बातों का रखें ध्यान

  • आंखों को बार-बार रगड़े या छुए नहीं
  •  आंखों से पानी आने पर किसी साफ कपड़े से ही साफ करें
  •  दिन में दो-तीन बार गर्म रुमाल से सिकाई करें
  • कोशिश करिए घर से बाहर न निकलें, अगर निकलना जरूरी हो तो चश्मा लगा लें
  • यह सामान्यत: तीन से चार दिनों में ठीक हो जाता है, ज्यादा परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लें

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...