back to top

कैंसर के 6.10 लाख मामलों में से बचपन में होने वाले कैंसर की संख्या 7.9 प्रतिशत: रिपोर्ट

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) के तहत 2012 से 2019 के बीच सामने आये और विश्लेषण किए गए कैंसर के 6.10 लाख मामलों में से 52.4 प्रतिशत पुरुषों में और 47.6 प्रतिशत महिलाओं में दर्ज किये गए। क्लीनिकोपैथोलॉजिकल प्रोफाइल आॅफ कैंसर्स इन इंडिया: ए रिपोर्ट आफ हॉस्पिटल बेस्ड कैंसर रजिस्ट्रीज, 2021 के अनुसार बचपन (0-14 वर्ष) में होने वाले कैंसर के मामलों की संख्या सभी कैंसर की 7.9 प्रतिशत थी। तंबाकू के उपयोग से जुड़े कैंसर के मामलों में से पुरुषों में 48.7 प्रतिशत और महिलाओं में 16.5 प्रतिशत शामिल हैं। 2012-19 के दौरान एनसीआरपी के तहत 96 अस्पतालों से कैंसर के कुल 13,32,207 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 6,10,084 मामलों को डेटा की पूर्णता और गुणवत्ता के आधार पर विश्लेषण के लिए शामिल किया गया था।
रिपोर्ट भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)- राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केंद्र, बेंगलुरु द्वारा तैयार की गई।

 

रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों में होने वाले कैंसर में से लगभग एक तिहाई (31.2 प्रतिशत) कैंसर सिर और गर्दन के हैं। महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर में से आधे से अधिक स्तन कैंसर (51 प्रतिशत) सहित स्त्री रोग संबंधी कैंसर हैं। रिपोर्ट एनसीआरपी के तहत 96 अस्पताल आधारित कैंसर रजिस्ट्रियों एचबीसीआर से कैंसर के मामलों के सात साल के आंकड़ों पर आधारित है। कैंसर की रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों में कैंसर की निगरानी एक अनिवार्य हिस्सा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जनसंख्या और अस्पताल आधारित कैंसर रजिस्ट्रियों (पीबीसीआर और एचबीसीआर) के नेटवर्क के माध्यम से 1981 में राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम (एनसीआरपी) शुरू किया था।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...