back to top

उप्र के मुख्यमंत्री योगी ने कहा, चुनाव में भाजपा को मिलेंगी 400 सीटें

कुशीनगर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा को 400 सीटें मिलने का दावा किया। योगी ने यहां भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा पूरे देश में एक ही लहर है, हर जागरूक मतदाता की एक ही तमन्ना है कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें।

जब जनता इस संकल्प के साथ जुड़ चुकी है तो…

जब जनता इस संकल्प के साथ जुड़ चुकी है तो कोई भी ताकत मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है। उन्होंने दावा किया कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश में जो 400 सीटें भाजपा को प्राप्त हो रही हैं, वे विजय के हार के मनके (मोती) होंगी। मैं यहां इसलिए आया हूं कि कुशीनगर सीट भी उस हार का हिस्सा बने। योगी ने कहा कि यह उत्साह अचानक नहीं आया है। याद करिए आज से पांच साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था। कांग्रेस ने 10 सालों तक राज किया। आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं।

ना जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे

ना जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे। उस वक्त के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे। हमारे जवान और नागरिक मारे जाते थे, सरकार खामोश रहती थी। पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाता था। चीन भारत की सीमा में अंदर घुस आता था, मगर प्रधानमंत्री के आने के बाद स्थिति में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने दावा किया मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने दीजिए, नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद देश की धरती से समाप्त हो जाएगा।

मोदी ने पांच वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिए

भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। योगी ने कहा कि मोदी ने पांच वर्षों में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान दिए, सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिए। साढ़े 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान योजना से जोड़ा, 37 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खुलवाए। आयुष्मान भारत के तहत सालाना पांच लाख रुपए का इलाज कवच दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है जिसे देखकर देश गौरव महसूस कर रहा है। वहीं, कांग्रेस का घोषणापत्र सीधेसीधे देश के 130 करोड़ जनता का अपमान है। वह कहती है कि देशद्रोह की व्यवस्था खत्म कर देगीं। वह कांग्रेस देश का कल्याण कैसे करेगी। योगी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...