back to top

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या को दी ईवी की सौगात, डिजिटल टूरिस्ट एप भी किया लॉन्च

  • मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 50 ई-बसों और 25 ई-ऑटो को दिखाई हरी झंडी
  • सीएम योगी ने कहा- प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो पूरे देश में होगी रामराज्य की स्थापना

अयोध्या। अयोध्या धाम में नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ई वाहनों (50 इलेक्ट्रिक बसों एवं 25 ई ऑटो) का फ्लैग ऑफ कर अयोध्यावासियों को उपहार दिया। साथ ही उन्होंने डिजिटल टूरिस्ट एप के साथ ही अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम और अयोध्या सिटी में ई-बसों एवं ई-ऑटो के शुभारंभ व टूरिज्म सेंट्रिक मोबाइल एप और अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है व भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पुनर्स्थापित करने की भी पावन तिथि है।

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से इस पौराणिक और ऐतिहासिक तिथि को आने वाले श्रद्धालुओं, भक्तों, आस्थावान यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए अयोध्या सज धज रही है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए इलेक्ट्रिक बसें, ई ऑटो और अन्य सुविधाएं यहां पर प्रारंभ हो रही हैं। यही नहीं, डिजिटल टूरिस्ट एप के द्वारा कोई भी आने वाला श्रद्धालु अयोध्या के हर स्पॉट का अवलोकन कर सके और अयोध्या को नजदीक से निहार सके, इस दृष्टि से भी इस कार्यक्रम को आज यहां संपन्न किया गया है।

सीएम योगी ने अयोध्यावासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अवसर पर मैं सभी अयोध्यावासियों को बधाई और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देता हूं। हजारों वर्षों बाद यह अवसर आता है, जब प्रभु की सेवा में कुछ कर गुजरने का अवसर मिलता है। हमारी पीढ़ी को यह अवसर मिला है। 500 वर्षों बाद प्रभु श्रीराम स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। देश और दुनिया अयोध्या के प्रति आतुर है। कब उन्हें अयोध्या में प्रभू श्रीराम के दर्शन का अवसर मिलता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां पर हमें प्रभु का आशीर्वाद मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सबसे पहले अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। सरकार का जो काम है वो सरकार कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे लाइन, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या को चमकाने का कार्य करेंगी। इनके रूट भी तय किए जा चुके हैं। लगभग 200 इलेक्ट्रिक बसें तात्कालिक रूप से हम अयोध्या को दे रहे हैं, लेकिन हम इसे 500 तक विस्तार देंगे। इसमें नगर विकास के साथ परिवहन विभाग लगे हुए हैं। निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में आमंत्रित किया जाए। अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बनने जा रही है, इसलिए हमें इस कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर किसी की इच्छा है कि उसे अयोध्या धाम का दर्शन हो, यह हमारा सौभाग्य है कि प्रभु की सेवा में हमें कुछ कर गुजरने का अवसर मिल रहा है, इसलिए हमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ना है। यहां जो भी श्रद्धालु आएं वो एक अच्छी छवि लेकर जाएं यही अपेक्षा है। प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अयोध्या को वैश्विक रूप से एक पहचान दिलानी है। सुबह ही अयोध्या से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। यह पूरे प्रदेश में 21 जनवरी तक चलेगा। हर देव मंदिर में 16 जनवरी से 22 जनवरी से अखंड रामायण का पाठ और राम संकीर्तन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम चाहे घर में हो या देव मंदिर में, गांव में हो या शहर में, हर जगह अखंड रामायण और राम संकीर्तन के साथ सभी को जुड़ना है।

सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या धाम में प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे होंगे, इस अवसर पर मेरी सभी से अपील है जो अयोध्या आने के इच्छुक हैं वो इस कार्यक्रम को लाइव देखें। हम सबको एक बात जरूर सुनिश्चित करनी है कि अयोध्या अभी नव निर्माण से गुजर रही है। 22 से पहले यहां कोई भी वीआईपी मूवमेंट न हो तो अच्छा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब लोग यहां पर आएंगे तो उनको भी असुविधा नहीं होगी और यहां व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी असुविधा नहीं होगी।

इस दौरान सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर ई बसों और ई ऑटो के संचालन का शुभारंभ किया। वहीं उन्होंने बटन दबाकर पहले डिजिटल टूरिज्म एप को और अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास अम्रत अभिजात एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...