back to top

मुख्यमंत्री को खुद आदर्श स्थापित करना चाहिए था : विपक्ष

लखनऊ। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को अयोध्या जाकर दर्शन-पूजन करने पर विपक्षी दलों ने तंज कसते हुए कहा कि योगी को अपनी कथनी का पालन करके आदर्श स्थापित करना चाहिए था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन-पूजन किया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने इसपर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वयं मुख्यमंत्री योगी ने भी लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही कहा था कि लोग मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और अन्य पूजा स्थलों पर जाने के बजाय घर में ही पूजा-पाठ और इबादत करें। ऐसे में योगी को मंदिर जाकर पूजा अर्चना करने से बचना चाहिए था।

उन्होंने कहा, सरकार खुद कह रही है कि लोग मंदिर ना जाएं। ऐसे में मुख्यमंत्री स्वयं इसका उल्लंघन कर रहे हैं। बेहतर होता अगर वह अपने आवास पर ही पूजा-अर्चना कर आदर्श स्थापित करते। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं नियम तोड़ रहे हैं? उन्होंने कहा कि योगी जनता से कह रहे हैं कि वह मंदिर मस्जिद न जाए, देश में फैली महामारी के हालात में यह वाजिब अपील है, लेकिन उन्हें खुद भी इसे मानना चाहिए था।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो जिम्मेदार लोग जनता से अपील कर रहे हैं, वह खुद ही उसे नहीं मान रहे। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री द्वारा पूजा-अर्चना के दौरान चाहे जितनी एहतियात बरती गई हो लेकिन फिर भी वहां लोग इकट्ठा हुए होंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के नाते बड़ी संख्या में अधिकारी भी इकट्ठा हुए होंगे। बेहतर होता अगर मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम को टाल देते।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...