back to top

मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून के घंटाघर का लोकार्पण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इसी दिशा में 8 और 16 किलोमीटर की रेंज के सायरन नागरिकों की सुरक्षा में भी मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भिक्षावृत्ति से निकालकर शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए तीन रेस्क्यू वाहनों के साथ एक अंतरविभागीय टीम बनाई गई है।

पहले चरण में 51 बच्चों को रेस्क्यू कर अलग-अलग स्कूलों में भेजा गया। दूसरे चरण में 31 बच्चों को रेस्क्यू कर विभिन्न स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया है।

सीएम धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक घंटाघर के नए और भव्य स्वरूप का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्वचलित प्रकाश व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उनकी सरकार राज्य को आपदा की क्षति से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

घंटाघर के सौंदर्यीकरण के बाद इसके आसपास के क्षेत्र में भी कई विकास कार्य किए गए हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए बनाए गए चार आधुनिक हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स का भी उद्घाटन किया।इन आउटलेट्स का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर देना और स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घंटाघर देहरादून की पहचान है और इसका यह नया और आकर्षक रूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी गर्व का अनुभव कराएगा। उन्होंने कहा कि स्वचलित प्रकाश व्यवस्था से यह स्थल रात में भी जीवंत रहेगा और शहर की नाइटलाइफ को बेहतर बनाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह धरोहर देहरादून की शोभा बढ़ाएगी और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

सीएम धामी ने बताया कि राजधानी देहरादून में 1,400 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रिस्पना और बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड का काम भी जल्द ही शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...