back to top

श्रीलंका के सामने घरेलू सरजमीं पर चैपियन ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

कोलंबो। श्रीलंका की टीम आईसीसी महिला विश्व कप के अपने दूसरे मैच में शनिवार को मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का भरपूर लाभ उठाकर बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेगी।

भारत के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन लचर क्षेत्ररक्षण और लापरवाही से कुछ विकेट गंवाने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। टीम नौ बल्लेबाजों के दहाई का आंकड़ा छूने के बावजूद 45.4 ओवर में 211 रन पर ढेर हो गई।

कप्तान चमारी अटापट्टू और उनकी टीम को अब गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने 128 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद एश्ले गार्डनर की शतकीय पारी और नौवें नंबर की बल्लेबाज किम गार्थ के उपयोगी योगदान ने 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी बल्लेबाजी में गहराई का दर्शाया।

बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड और कप्तान एलिसा हीली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पास एक मजबूत और आक्रामक बल्लेबाजी क्रम है जो उन्हें बेखौफ होकर आक्रामक क्रिकेट खेलने की छूट देता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी गेंदबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज एनेबेल सदरलैंड ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए। लेग-स्पिनर अलाना किंग और बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनक्स ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा। मेगन शट, एलिस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा और डार्सी ब्राउन जैसे अनुभवी गेंदबाज भी लगातार खतरा बने रहते हैं।

श्रीलंका के लिए यह मुकाबला बहुत चुनौतीपूर्ण होगा और उसे जीत के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में अनुशासित और निरंतर प्रदर्शन करना होगा।

पिछले सत्र (2022) में क्वालिफाई करने में विफल रहने के बाद श्रीलंका इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को बेताब है। खासकर जब उसके अगले चार मैच घरेलू मैदान पर खेले जाने हैं।

अटापट्टू श्रीलंका की बल्लेबाज़ी की रीढ़ हैं और उन्हें एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने 2017 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 178 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसे महिला क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों में गिना जाता है। वे शनिवार को उस तरह का प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगी।

इस विश्व कप से पहले श्रीलंका के पिछले 31 मैचों में हर्षिता समरविक्रमा, विष्मी गुणारत्ना और कविशा दिलहारी जैसी युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर भविष्य की उम्मीदें जगाई हैं। टीम को इस बड़े मैच में इन खिलाड़ी से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

भारत के खिलाफ शुरुआती बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है और वे इस मैच से पहले इसे सुधारना चाहेंगे।

गेंदबाजी में इनोका राणवीरा और उदेशिका प्रबोधनी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान, विकेटकीपर), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पिउमी वाथसाला, इनोका राणवीरा, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसुरिया।

मैच भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...