back to top

उत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के दूर-दराज के इलाकों और अगले दो दिन के दौरान पूर्वी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

इसी तरह, अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश में सात-नौ अप्रैल के दौरान गर्म हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने कहा कि छह अप्रैल से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालई क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में पांच-सात अप्रैल के दौरान बूंदाबांदी से लेकर व्यापक वर्षााबर्फबारी की संभावना है।

इतना ही नहीं उत्तराखंड में छह-नौ अप्रैल के दौरान बारिश/बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक, पांच-सात अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी के साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। साथ ही इससे जुड़े मैदानी इलाकों में छह-सात अप्रैल के दौरान मौसम के ऐसे ही हालात रहेंगे। आईएमडी ने कहा कि पांच-सात अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...