back to top

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव दिखी संस्कृति की झलक

धार्मिक एव भारतीय सभ्यता को दर्शाता सेंट्रल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव

लखनऊ। बुधवार को रजनीखण्ड स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ स्टैंडिंग काउंसिल इलाहाबाद हाई कोर्ट बार काउंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह अटल एंव भोजपुरी जगत के मशहूर सितारे निसार खान, एक्टर राज शर्मा, पत्रकारिता जगत के एवं समाज व पत्रकार की वेलफेयर पर काम करने वाले चर्चित चेहरे राष्ट्रीय जन जंत्री संगठन के अध्यक्ष कमरुल हुदा ने कार्यक्रम में शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि प्रशांत सिंह एंव निसार खान, राज शर्मा, कमरुल हुदा, स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या पांडे, संस्थापक जे एन पांडे, अध्यक्ष तन पांडे द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में दीपक प्रकाश, गणेश वंदना, स्वागत नृत्य नृत्य नाटिका – जल बचाओ से वार्षिक उत्सव के भविष्य आरंभ हुआ। स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा कई तरह की प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें नाटक छोटे छोटे तमाशे, फ़्रीज़ डांस योग प्रदर्शन अभिनंदन समारोह जुम्बा डिस्प्ले मिकी माउस डांस, हाथ ताली नृत्य हनुमान चालीसा, सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान, धन्यवाद ज्ञापन।

स्कूल कार्यक्रम में आए छात्र – छात्राओं अतिथियों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर प्रशांत सिंह अटल ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने हमारी संस्कृत एवं धार्मिक और जल संरक्षण पौधारोपण कई कार्यक्रमों के माध्यम से एक सुंदर सा संदेश दिया है मैं इस कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रशासन को आभार व्यक्त करता हूँ।

इस अवसर पर भोजपुरी कलाकार निसार खान ने कहा कि इस तरह की एक्टिविटी हम सभी ने अपने बचपन में देखी है लेकिन आज सेंट्रल पब्लिक स्कूल के इस एनुअल फंक्शन में आकर ऐसा लगा जैसे हमें अपने बचपन याद आ गये, बच्चों की प्रस्तुतियों से मैं काफी प्रसन्न हूं और स्कूल प्रशासन को आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया और बच्चों को एक संदेश देने का मौका दिया।

एक्टर राज शर्मा द्वारा बताया गया की विद्यालय द्वारा वार्षिक उत्सव में तमाम प्रस्तुतियां दी गई, बच्चों ने काफी अच्छी एक्टिंग भी की। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या पांडे ने बताया कि स्कूल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने एनुअल फंक्शन को अलग अंदाज में मना रहा है। हमने और हमारे स्कूल प्रशासन ने प्रयास किया है कि हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता पर हमारे धार्मिक अनुष्ठान को हम किस तरह से दिखा सकते हैं जिसके लिए हमारे विद्यालय प्रशासन हमारे छात्र छात्राए एवं हमारे शिक्षकों ने काफी मेहनत की है, आज उसका प्रदर्शन बच्चों ने मंच पर काफी सुंदर अंदाज में किया। हमारा स्कूल आए हुए सभी अतिथियों व बच्चो के अभिभावकों अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

RELATED ARTICLES

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...