back to top

सीसीटीवी से होगी कम्यूनिटी किचन की निगरानी

कमिश्नर, डीएम व नगर आयुक्त ने औरंगाबाद में किया निरीक्षण

लखनऊ। कोरोना वैश्विक महामारी व लॉकडाउन में निराश्रितों व दिहाड़ी मजदूरों को कम्यूनिटी किचन के माध्यम से भोजन कराया जा रहा है। मण्डलायुक्त मुकेश मेश्राम, डीएम अभिषेक प्रकाश व नगर आयुक्त डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को औरगांबाद स्थित कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया।

यह किचन नगर निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है। डीएम ने कम्युनिटी किचन में सीसी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये तथा कम्युनिटी किचन के रजिस्टर की जांच की गई। जांच में पूरा विवरण दर्ज था तथा प्रतिदिन मीनू के अनुसार भोजन तैयार कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि इस कम्युनिटी किचन से अब तक 900 परिवारों को राशन किट भी उपलब्ध कराई गई है।

अपर आयुक्त डा. अर्चना द्विवेदी व जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्ताव ने अवगत कराया कि इस कम्युनिटी किचन में प्रतिदिन 5500 भोजन के पैकेट तैयार किये जाते हैं तथा 3700 भोजन के पैकेट राधा स्वामी सत्संग व्यास के कम्युनिटी किचन से व 2200 भोजन के पैकेट शैनियाल कैटरर्स द्वारा उपलब्ध कराये जाते हैं।

इस प्रकार कुल 11,400 पैकेट तैयार होते हैं जिनमे से 500 पैकेट एसजीपीजीआई व 200 पैकेट कुष्ठ आश्रम हिन्दनगर में प्रतिदिन उपलब्ध कराये जाते है तथा शेष जोनल एरिया 08 में रहने वाले गरीबों, दिहाडी मजदूरों, सपेरे-नटखेडे, बंजारे, मदारी व अन्य जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जा रहा है।

इसके अलावा रिक्शा कालोनी में रहने वाले रिक्शाचालकों, पल्लेदारों, कुलियों आदि को वितरित किया जाता है। निरीक्षण में कम्युनिटी किचन में कार्य करने वाले कार्मिकों द्वारा मास्क, हेड गियर ग्लब्ज का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा था। यहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था भी अधिकारियों को नजर आयी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...