back to top

अश्लीलता फैलाने, राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान के आरोप में एकता कपूर समेत तीन पर केस

इंदौर। मशहूर निर्माता एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज के प्रसारण के जरिये अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के अपमान के आरोप में कपूर समेत तीन लोगों के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के नामजद आरोपियों में इस वेब सीरीज की निर्देशक और पटकथाकार भी शामिल हैं।

अन्नपूर्णा पुलिस थाने के प्रभारी सतीश कुमार द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि यह प्राथमिकी दो स्थानीय बाशिंदों-वाल्मीक सकरगाये और नीरज याग्निक की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लीलता) और 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारत के राजकीय प्रतीक (अनुचित प्रयोग का निषेध) अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत शुक्रवार रात दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के सीजन-2 के जरिये समाज में अश्लीलता फैलायी गयी और एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत की गयीं। थाना प्रभारी के मुताबिक शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि इस वेब सीरीज के एक दृश्य में भारतीय सेना की वर्दी को बेहद आपत्तिजनक तौर पर पेश करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों का अपमान किया गया है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...