back to top

बरेली में पुल से नीचे गिरी कार, तीन लोगों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन पुल से गुजर रही कार नीचे रामगंगा नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर-दातागंज मार्ग पर बन रहे रामगंगा पुल पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर और बदायूं जिले के दातागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार और उसमें सवार तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाले। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों कार सवार रविवार सुबह करीब 10 बजे बरेली से दातागंज जा रहे थे और वे मार्गदर्शन के लिए जीपीएस की मदद ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते पुल का अगला हिस्सा नदी में बह गया था, लेकिन जीपीएस नेविगेशन में यह जानकारी अपडेट नहीं की गई थी, जिससे पुल से गुजर रहे कार सवार नीचे नदी में गिर गए और बड़ा हादसा हो गया। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और पुलिस तीनों मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने जापान में भारतीय परिवार से की मुलाकात, बच्चे ने सुनाया ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’… देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। इससे ठीक पहले वे सिंगापुर यात्रा पर थे। सीएम योगी...

PM मोदी ने इजराइली संसद नेसेट में बोले…आतंकवाद चाहे कहीं हो, यह हर जगह की शांति के लिए खतरा है

यरुशलम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजराइल की संसद नेसेट में अपने ऐतिहासिक संबोधन में गाजा शांति पहल को पूरे क्षेत्र के लिए...

अनिल अंबानी धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश

नयी दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

आरोपी आज भी काम कर रहे हैं और हम चुप हैं… #MeToo की विफलता पर छलका कोंकणा सेन शर्मा का दर्द

मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का मानना है कि मीटू आंदोलन से कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई आरोपी आज...

ब्राजील में कुदरत का तांडव… भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 46 की मौत, मलबे में तब्दील हुए शहर

जुइज डी फोरा (ब्राजील)। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील इस समय कुदरत के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है, जहाँ दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई...