back to top

कैंडिडेट्स शतरंज: दिव्या देशमुख ने बनाई संयुक्त बढ़त, प्रज्ञाननंदा की उम्मीदों को करारा झटका

पाफोस (साइप्रस)। साइप्रस के पाफोस में जारी कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में भारत के लिए मिली-जुली खबरें रहीं। महिला वर्ग में विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को मात दी। काले मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने एक समय ड्रॉ की ओर बढ़ रही बाजी में प्रतिद्वंदी की गलती का फायदा उठाया और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही दिव्या 4.5 अंकों के साथ महिला वर्ग में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उनके साथ भारत की ही आर वैशाली भी 4.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान साझा कर रही हैं, जिन्होंने आठवें दौर में कजाकिस्तान की बिबिसारा असौबायेवा के साथ बाजी ड्रॉ खेली। अब खिताब की दौड़ में दिव्या, वैशाली, कटेरीना लागनो और झू जिनर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

दूसरी ओर, ओपन वर्ग में भारत की बड़ी उम्मीद माने जा रहे आर प्रज्ञाननंदा को नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में यह प्रज्ञाननंदा की दूसरी हार है, जिसने उनकी खिताब जीतने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है।

फिलहाल प्रज्ञाननंदा 3.5 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव 6.5 अंकों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं और खिताब की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। टूर्नामेंट में अब केवल छह दौर का खेल शेष है और विजेता खिलाड़ी को विश्व चैंपियन डी गुकेश को चुनौती देने का अवसर मिलेगा। प्रज्ञाननंदा के लिए अब वापसी की राह बेहद कठिन नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...