वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अब मरीजों 24 घंटे खून सम्बन्धी जांच करा सकेंगे। अभी तक यह सुविधा ओपीडी के समय सही मिलती थी। भर्ती मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संस्थान प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
संंस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा. देवाशीष शुक्ला का कहना है कि ओपीडी में प्रतिदिन करीब साढ़े तीन सौ के करीब मरीज पहुंचते हैं। इसके साथ ही 250 बेड पर मरीज भर्ती रहते हैं। इनमें अधिकतर मरीजों को जांच की विभिन्न प्रकार की खून की जांचे करानी होती है। गम्भीर मरीजों को भीड़ में परेशान न होना पड़े, इसके लिए जांच सुविधा चौबीस घंटे की गयी है। उन्होंने बताया कि सोमवार से बायोकेमिस्ट्री विभाग के तहत आने वाली करीब 37 प्रकार की अहम जांचे 24 घंटे होंगी। इसमें सीरोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, टीबी, आंकोवॉयरोलॉजी समेत दूसरी जांचें शाामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच शुल्क संजय गांधी पीजीआई के बराबर ही रखा गया है।





