back to top

एकेटीयू में टीपीओ संवाद से कैंपस प्लेसमेंट को मिलेगा बूस्ट

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने छात्रों का भविष्य संवारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। एक ओर जहां उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप और इनोवेशन पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ कैंपस प्लेसमेंट का भी अवसर मिल रहा है।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय छात्रहित में कई फैसले लिये हैं। इस कड़ी में उनके निर्देशन में विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से चार नवंबर को टीपीओ संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से जुड़े सभी संस्थानों के टेÑनिंग एंड प्लेसमेंट आॅफिसर (टीपीओ) या उनके प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिसमें उन्हें आगे किस तरह से छात्रों को प्लेसमेंट के जरिये बड़ी कंपनियों में अवसर दिलाना है इसके रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

एमओयू का होगा आदान-प्रदान

कार्यक्रम में राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारी भी भाग लेंगे। जिनके साथ एमओयू होगा। जिससे कि भविष्य में इन कंपनियों में छात्रों को प्लेसमेंट का अवसर मिल सके। साथ ही ये कंपनियां छात्रों को समय-समय पर इंडस्ट्री का प्रशिक्षण भी देंगी। छात्रों को ये भी बताया जाएगा कि फिलहाल उद्योगों को किस प्रकार की मांग है। कार्यक्रम में करीब एक दर्जन कंपनियां भाग लेंगी।

विभिन्न कार्यक्रम और पोर्टल की लांचिंग

टीपीओ संवाद के दौरान आगे के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और पोर्टल की लांचिंग भी की जाएगी। कार्यक्रमों के जरिये जहां छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के विभिन्न आयामों से परिचित कराया जाएगा, वहीं पोर्टल काफी सहयोग करेगा। इस क्रम में छात्रों के लिए विविध तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी लांचिंग होगी ताकि छात्र कैंपस प्लेसमेंट के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएं।

इस दौरान इंडस्ट्री एकेडिमिया सहयोग और तकनीकी आदान-प्रदान का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा ताकि भविष्य में सहज और तेजी से कैंपस प्लेसमेंट हो सके। टीपीओ संवाद में विशेषज्ञ अपने अनुभव भी साझा करेंगे। टीपीओ को बतायेंगे कि छात्रों से कंपनियों की डिमांड क्या है। उन्हें कैसे तैयार करना है इसका भी टिप्स देंगे। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरूणिमा वर्मा के अनुसार टीपीओ संवाद से आने वाले दिनों में कैंपस प्लेसमेंट में काफी तेजी आयेगी। इसका फायदा छात्रों को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...