back to top

मकर संक्रांति तक यूपी की जनता के लिए आ जायेगी वैक्सीन : CM योगी

  • गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
  • जताया विश्वास – इस साल खत्म हो जायेगा कोरोना
  • आज गोरखपुर में करेंगे 573 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में ऐलान किया कि वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए मकर संक्रांति के आसपास टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण श्रेणीवार किया जाएगा। इससे कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रूप से नियंत्रण में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छह जिलों में ड्राई रन शुरू हो चुका है। पांच जनवरी को प्रदेश के सभी जिलों में ड्राई रन किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2021 में कोरोना-19 महामारी का खात्मा हो जाएगा। मुख्यमंत्री रविार को गोरखपुर में 573 करोड़ की 37 परियोजाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पहुंचने के बाद पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बहुमंजिला चेम्बर के निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीने से वैश्विक महामारी कोरोना से हर व्यक्ति त्रस्त है। दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका की हालत किसी से छिपी नहीं। ब्रिटेन जिसने टीका की शुरुआत की वहां फिर से लॉकडाउन की स्थिति बनने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में 2021 की शुरूआत में विश्वास के साथ कह सकते हैं कि पांच जनवरी से पूरे प्रदेश में ड्राई रन होगा।

मकर संक्रांति के आसपास देश और प्रदेश में कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा। हम इस सदी की सबसे बड़ी बीमारी का खात्मा करने में सफल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि जब किसी महामारी से लड़ते हैं तब सरकारें सिर्फ नेतृत्व करती हैं। लेकिन सफलता जन सहयोग और सभी संस्थाओं से साझा प्रयास से मिलती है। भारत के प्रयासों की डब्ल्यूएचओ ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना की रोकथाम में भी सबसे बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।

आज प्रदेश में 68 हजार से घट कर कोरोना के मामले 13 हजार पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट 97 फीसदी और मृत्यु दर एक फीसदी के आसपास है। सरकार के अस्पतालों में कोरोना का उपचार करने वालों ने इंतजाम की सराहना की। 20 मार्च से लॉकडाउन शुरू हुआ। 40 लाख कामगार और प्रवासी यूपी आए। मजदूरों और प्रतियोगी छात्रों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया। उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराया। प्रदेश के विकास की गति भी थमने नहीं दी गई। कोरोना-19 पर प्रभावी नियंत्रण भी लगा। आज प्रदेश के छह जिलों में टीके का ड्राई रन प्रारंभ हुआ है। पांच जनवरी से पूरे प्रदेश में होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन तथा सुरक्षित भण्डारण के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्यवाही की जाए। वैक्सीनेशन के बाद भी सतर्कता बरतना आवश्यक होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जनपद स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं की गहन मॉनिटरिंग की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वैक्सीन की प्रभावी कोल्ड चेन व्यवस्था के लिए सभी इन्तजाम समय से पूरे हों।

RELATED ARTICLES

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी स्व मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न...