back to top

व्यापार: राकेश झुनझुनवाला ने पहली तिमाही में बेचे टाटा मोटर्स के 154 करोड़ के शेयर

 नई दिल्ली। दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स के 50 लाख शेयर बेच दिए हैं। ताजा शेयरहोल्डिंग डाटा के अनुसार अब झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स में हिस्सेदारी 1.14 फीसदी रह गई है। बता दें कि इस दौरान रिटेल निवेशकों ने भी टाटा मोटर्स में अपनी हिस्सेदारी कम की है। अब उनके 11.94 फीसदी शेयर हैं, जो मार्च के अंत में 12.92 फीसदी हुआ करते थे।

 

 

टाटा मोटर्स में सबसे बड़े घरेलू निवेशक एलआईसी ने भी अपनी हिस्सेदारी को 4.18 फीसदी से कम करके 4.03 फीसदी किया है। कुल मिलाकर बीमा कंपनियां अब इसमें 4.83 फीसदी की हिस्सेदार हैं जो पहले 5.80 फीसदी था। मंगलवार को मुंबई कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयरों में 1.5 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद इसकी कीमत 303.95 रुपये हो गई है।

 

 

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने जून तिमाही में टाटा समूह की टाइटन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर ली थी। एसइक्विटी के डाटा के अनुसार अब टाइटन में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 3.97 फीसदी से घटकर 3.72 फीसदी हो गई है। वहीं इस कंपनी में उनकी पत्नी की हिस्सेदारी 1.09 फीसदी है।

 

 

टाइटन के प्रबंधन को सुनाई थी खरी-खरी

 

राकेश झुनझुनवाला ने अप्रैल में टाइटन के प्रबंधन को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के लिए घोषित डिविडेंड और कंपनी की डिविडेंड पॉलिसी की कड़ी आलोचना की थी। तनिष्क ब्रांड के नाम से ज्वैलरी बनाने वाली इस कंपनी ने प्रति शेयर चार रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की थी। तब झुनझुनवाला ने कहा था कि, एक शेयरहोल्डर के तौर पर मुझे गहरी निराशा हुई है। मुझे पता नहीं है कि इस कैश के साथ आप क्या करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कंपनी के पास तीन हजार करोड़ रुपये हैं और उसका रेवेन्यू भी बढ़ रहा है। इसलिए निवेशकों को ज्यादा डिविडेंड देना चाहिए था।

RELATED ARTICLES

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...