back to top

भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास के लिए ब्रिटेन के सीएसजी ने हिंद महासागर में प्रवेश किया

नयी दिल्ली। विमानवाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना का लड़ाका समूह हिंद महासागर क्षेत्र में पहुंच गया है, जो इस माह के अंत में भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास में शामिल होगा। द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूती प्रदान करने के तहत यह युद्धाभ्यास होगा। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने कहा कि 26 जुलाई के आसपास होने वाले इस युद्धाभ्यास के दौरान कई जटिल अभ्यास किए जाएंगे। भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने कहा कि एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के नेतृत्व में कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) 2021 स्वेज नहर को पार करने के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा भूमध्यसागर में कई सफल अभियानों के बाद अब यह भारत के लिए हिंद महासागर के पूर्व में बढ़ रहा है। इसके बाद नियमित समुद्री अभ्यास करने के लिए भारतीय नौसेना के जहाजों से यह मुलाकात करेगा। बयान में कहा गया है कि यह तैनाती भारत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कूटनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और मजबूती प्रदान करने की ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने सीएसजी की तैनाती को ब्रिटेन की रक्षा के लिए एक बड़ा क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि समूह हिंद महासागर में है और जल्द ही भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास में शामिल होगा जो एक मित्र और महत्वपूर्ण साझेदार के साथ पहले से ही मजबूत रिश्तों पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...