back to top

कई लोगों को जीवनदान दे सकते हैं ब्रेन डेड मरीज

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। ब्रेन डेड मरीज कई लोगों का जीवनदान दे सकते हैं। उनके अंगदान से गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को नई जिन्दगी मिल सकती है। यह कहना है केजीएमयू कुलपति डॉ. बिपिन पुरी का।

वह गुरुवार को केजीएमयू में अंगदान जागरुकता दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने कहा कि ब्रेन डेड मरीजों को बचा पाना कठिन होता है। ऐसे में परिवारीजन ब्रेड डेड मरीज के अंगदान कर सकते हैं। इसमें आंख, दिल, गुर्दा, लिवर समेत अन्य अंगदान किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुर्दा की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। गुर्दा न मिलने से तमाम मरीजों को बार-बार डायलिसिस करानी पड़ती है।

लिवर के मरीजों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। अंगदान से इस समस्या का काफी हद तक हल निकल सकता है। गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चन्द्रा ने कहाकि सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल होकर ट्रॉमा सेंटर लाए जा रहे हैं। जांच के बाद डॉक्टरों की टीम कुछ मरीजों को ब्रेन डेड घोषित करती है। ब्रेन डेड मरीज के परिवारीजन अंगदान की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अंगदान पंजीकरण शिविर लगाया गया। डॉ. अभिजीत चन्द्रा ने बताया कि 200 लोगों ने अंगदान के लिए पंजीकरण कराया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...