back to top

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि यहां पर एक मिनट के अंदर ही पानी को ठंडा कर देने वाली बोतलें और घड़े मिल रहे हैं। इस भीड़ को लखनऊ की सरजमीं पर पहली बार गुजरात की लाल मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े बेचे जा रहे हैं।
माटी हाउस के नाम से इस दुकान को चला रहे कृष्णा प्रजापति ने बताया कि यह दुकान करीब 50 साल पुरानी है। लेकिन पहली बार उन्होंने गुजरात की लाल मिट्टी की बनी हुई बोतलें और घड़े को नया लुक देकर और डिजाइनिंग अंदाज में बाजार में उतारा है। जो देखने में लोगों को बेहद आकर्षित भी लग रहे हैं और इनकी खास बात यह है कि सिर्फ एक मिनट के अंदर ही गर्म पानी भी इन बोतलों और घड़ों में रखने से ठंडा हो जाएगा। फ्रिज से भी जल्दी ठंडा पानी यह बोतले या घड़े कर देते हैं, इसलिए लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिन भर में 100 से ज्यादा पीस बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनको धोने से कोई खराबी नहीं आयेगी। लाल मिट्टी के इन घड़ों और बोतलों में पानी पीने से सेहत भी अच्छी होती है।

रंगबिरंगी मिट्टी की बोतलें कर रहीं आकर्षित:


माटी हाउस में आपको लाल मिट्टी की बनी हुई छोटी और बड़ी बोतलें दोनों मिलेंगी। दोनों पर खूबसूरत सी डिजाइन बनी हुई है। बोतलों की साइज के अनुसार ही उनके अंदर पानी भी आता है, किसी में सवा लीटर पानी आता है तो किसी में दो लीटर तक पानी आप भर कर रख सकते हैं। यही नहीं घड़े भी डिजाइनिंग है। इसके अलावा कार्टून के बने हुए घड़े भी यहां पर मिल रहे हैं, जिनके अंदर नल लगा हुआ है और देखने में वे किसी टेडी बियर से कम नहीं लग रहे।

सेहत के लिए अच्छा है मटके का पानी
आमतौर देखा जाता है कि लोग गर्मी के दिनों में अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या फ्रिज का बेहद ठंडा पानी पीते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा करना सही नहीं है। अत्यधिक ठंडा पानी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इससे सर्दी-जुकाम का अंदेशा रहता है। अक्सर लोग गर्मी के दिनों में धूप से आकर सीधे फ्रिज में रखा ठंडा पानी पी लेते हैं। इससे उनकी सेहत पर काफी असर पड़ता है।

बाजार में मिट्टी से बने मटके की अच्छी डिमांड
बाजार में मिट्टी से बने मटके की अच्छी डिमांड देखी जा रही है। मिट्टी से बने मटके के अंदर हल्के हल्के छेद होते हैं, जिससे पानी हल्का-हल्का बाहर आता रहता है और वह मटकी को गीला रखता है। इससे हवा के संपर्क में आने से मटके का पानी फ्रिज की तरह ठंडा रहता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि मटके का पानी शरीर के पीएच लेवल को भी मेंटेन रखता है। मटके के पानी से शरीर में मिनरल्स की कमी भी पूरी हो जाती है। गर्मी में फ्रिज से बेहतर मटके का पानी पीना माना जाता है। गर्मी के साथ-साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इतनी है कीमत:
कृष्णा प्रजापति ने बताया कि उनके पास छोटी मिट्टी की बोतले 150 रुपए की हैं जबकि फिल्टर वाले घड़े 500 रूपए के हैं। डिजाइनिंग घड़े भी 500 रुपए के ही हैं। इनसे कम की कीमतों पर भी लोगों को घड़े और बोतलें मिल जाएंगी। रवि ने बताया कि इस व्यापार को उनकी मां ने शुरू किया था। उनके निधन के बाद उन्होंने इस व्यापार को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया है। वह बताते हैं कि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से 2011 में बीएससी कंप्यूटर साइंस में किया था। इसके बाद रेलवे की तैयारी भी की थी लेकिन उसमें उनका सिलेक्शन नहीं हो पाया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां का ही व्यापार संभाला। चारबाग रेलवे स्टेशन और आलमबाग के बीच में मवैय्या क्षेत्र पड़ता है, इसकी प्रमुख रोड पर ही आपको माटी हाउस की दुकान दिख जाएगी।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

15 को खत्म होंगे खरमास, अप्रैल में हैं 8 शुभ मुहूर्त

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार अप्रैल 2026 का महीना खुशियों और शुभ कार्यों की सौगात लेकर आ रहा है। 15 अप्रैल से खरमास की...

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया 19 को

लखनऊ। अक्षय तृतीया सनातन धर्म का एक अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण पर्व है। इसे 'अक्षय तृतीया' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस दिन किए...

अक्षय तृतीया पर करें 5 उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

लखनऊ। अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।...

ध्रुव चरित्र और बाल चरित्र की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में राजाबाजार स्थित 'गीता भवन' में चल रही...

मानसरोवर गुरुद्वारे में आज से शुरू होगा अखंड पाठ

लखनऊ। मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह बग्गा ने बताया कि धन-धन साहिब श्री गुरू तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व रविवार से गुरुद्वारा...

सीएम योगी आज करेंगे भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ

5 से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा अकादमी का स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने...