back to top

बॉलीवुड प्रतिक्रिया लोकसभा 2019: बॉलीवुड सितारों ने भाजपा को दी बधाई

मुम्बई। लोकसभा चुनाव 2019 में बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा को बॉलीवुड के कई सितारों ने बधाई दी है। सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रकाश राज, हेमा मालिनी जैसे सितारे चुनावी मैदान में भी हैं। गुरदासपुर से भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल 82,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीं कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर बड़े अंतर से भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से पीछे चल रही हैं। गुजरे जमाने के मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने ट्विटर पर बेटे सनी और मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, फकीर बादशाह मोदी जी, धरती पुत्र सनी देओल बधाई हो। अच्छे दिन यकीनन आएंगे। धर्मेन्द्र ने ट्वीट कर पत्नी हेमा मालिनी को भी जीत की बधाई दी।

हालांकि दोनों ही सीटों पर नतीजों की घोषणा नहीं की गई, पर दोनों ही बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। राजनीति पारी शुरू करने की योजना बना रहे अभिनेता रजनीकांत ने भी मोदी को जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, माननीय नरेन्द्र मोदी जी दिल से शुभकामनाएं… आप ने कर दिखाया। निर्माता एकता कपूर ने भी अपने बेटे रावी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, अमेठी पर सबकी नजरे हैं, हम अपनी आंटी (स्मृति ईरानी) के समर्थन में हैं।

अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करीब 20 हजार मतों की बढ़त बना ली है। फिल्मकार शेखर कपूर, हंसल मेहता ने भी मोदी और भाजपा को बधाई दी। अभिनेता दीपक डोब्रियाल ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए लिखा, भाजपा की विशाल जीत के लिए सारे विपक्ष को बधाई। आप सबके सहयोग के बिना ए जीत लगभग नामुमकिन थी। इस बीच, टीवी के मशहूर एंकर अर्नब गोस्वामी के गलती से सनी देओल की जगह सनी लियोनी बोलने पर ट्विटर पर सनी लियोनी का नाम ट्रेन्ड करने लगा और अर्नब की वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

RELATED ARTICLES

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

मां भगवती के मंत्रों से गूंज उठे मंदिर, देवीमय हुआ शहर

घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू, भक्तों ने विधि-विधान से की देवी मां की आराधना, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारलखनऊ। या देवी...

सूर्य को अर्घ्य दान व संगीत की स्वर लहरियों से नव वर्ष का स्वागत

लखनऊ। गोमती तट, कुड़िया घाट रविवार भोर होते ही संगीत की मधुर स्वरलहरियों से गुजायमान हो उठा। सूर्य की प्रथम किरण फूटते ही लोगों...

आज नहीं दिखा चांद, ईद कल, बाजारों में तैयारी शुरू

लखनऊ। शिया और सुन्नी समुदाय दोनों को ही बेसब्री से गुरुवार को ईद का चांद दिखने की उम्मीद थी लेकिन देर शाम तक ईद...

भारतीय नववर्ष के साथ हुआ चैती महोत्सव का रंगारंग आगाज

चैत्र शुक्ल के प्रथम दिवस पर सजा 12 दिवसीय चैती महोत्सव डिजिटल लाइट एंड साउंड से सजेगा तुलसी रंगमंच ऐशबाग श्री रामलीला मैदान में होगा श्री...

‘अहम कृष्ण: अस्मि’ बना विचारों का मंच

अहं कृष्ण: अस्मि में दिखे श्रीहरि के संघर्षशील मानव जीवन की कहानी लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं मस्त रंग लखनऊ की ओर से नाटक...

किताबों पर मिल रही 10 से 60 प्रतिशत तक छूट

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : सातवां दिन सम्मान और काव्य समारोहों के बीच विमोचन लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला यूं तो...