back to top

बलरामपुर में बोलेरो की ट्रक से भीषण टक्कर, एक की मौत और छह लोग घायल

बलरामपुर। यूपी में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण रविवार सुबह एक बोलेरो जीप ट्रक से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड़ी कुइयां गांव के पास की है जब बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग गोरखपुर से लौट रहे थे तभी जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार जीप में सवार ग्राम झरहाडीह निवास धर्मवीर (60) की मौके पर ही मौत हो गयी और उसमें सवार छह अन्य लोग घायल हो गये। उसने बताया कि घायलों को बलरामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए।

पचपेड़वा थानाध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि संभवत: हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

परिसीमन और अन्य विधेयकों का करेंगे विरोध, राम मंदिर और एथनॉल पर चर्चा की मांग करेंगे: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में परिसीमन विधेयक और...

मुझसे भूख हड़ताल खत्म करने को न कहें, 20 जुलाई के मार्च में जरूर शामिल हों: सोनम वांगचुक

नयी दिल्ली। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से...