back to top

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर महिला पत्रकार ने की ढाई करोड़ रुपए की मांग, गिरफ्तार 

नोएडा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा से सोमवार को ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने पहुंची एक महिला पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्ष क डॉ. कौस्तुभ ने कहा, आज दोपहर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला पत्रकार उनके पास आई है तथा उसने एक खबरिया चैनल के संपादक आलोक का पत्र उन्हें दिया है।

महिला पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया

महिला उनसे ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रही है। कौस्तुभ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के सभी आला अधिकारी पहुंचे और महिला पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, पुलिस महिला पत्रकार से पूछताछ कर रही है। उसका संपादक आलोक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि समाज सेविका उषा ठाकुर के माध्यम से प्रतिनिधि चैनल का मालिक आलोक उनसे कुछ समय पूर्व मिला था।

उन्होंने बताया कि उषा ठाकुर ने

उन्होंने बताया कि उषा ठाकुर ने उनसे कहा कि आलोक का चैनल बंद हो गया है, उसकी मदद कर दीजिए। उन्होंने कहा कि हमने उसको हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया था। शर्मा ने बताया कि आज दोपहर उषा ठाकुर, प्रतिनिधि चैनल का मालिक आलोक व उनके यहां काम करने वाली महिला पत्रकार नीशू उनके अस्पताल में आई। उन्होंने कहा, आलोक ने उनके पास एक पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि वह फौरी तौर पर उसे ढाई करोड़ रुपए दे दें तथा उसकी कंपनी में 8 करोड़ रुपए का निवेश करें।

उसके पास जो सीडी है

अन्यथा, उसके पास जो सीडी है, वह चैनल पर प्रसारित कर दी जाएगी। डॉक्टर शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसरों ने महिला पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आलोक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार महिला पत्रकार ने बताया कि उसका संपादक आलोक मंत्री से मोटी रकम वसूलना चाह रहा था। इस मामले में रात को पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...