back to top

भाजपा अगली सरकार बनाने पर अनुच्छेद 370 हटा देगी, NRC लाएगी: अमित शाह

कलिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पार्टी सत्ता में वापस आने पर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा देगी और देशभर में नागरिकों के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी लाएगी।

बालाकोट हवाई हमले पर सवाल

बालाकोट हवाई हमले पर सवाल उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि ये सिर्फ अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करने के लिए है। उन्होंने उनसे कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने को भी कहा, जैसा की उनके सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला चाहते हैं। दार्जिलिंग से उम्मीदवार राजू सिंह बिष्ट के लिए प्रचार करते समय उन्होंने कहा, ममता बनर्जी और विपक्षी नेता हवाई हमले से नाखुश हैं। वे सिर्फ अल्पसंख्यक समुदाय को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। लेकिन मैं स्पष्ट तौर पर यह कहना चाहूंगा कि हम ऐसी ताकतों को जीतने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, केन्द्र में भाजपा की अगली सरकार बनाने के बाद हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे।

शाह ने बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी

शाह ने बनर्जी पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप भी लगाया। ममता विवादस्पद राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) सख्ती से विरोध करती रही हैं, जो सिर्फ असम में लागू है। शाह ने कहा, हमारा आपसे वादा है कि हर एक घुसपैठिए को बाहर निकालने के लिए देशभर में एनआरसी लाएंगे। हम ममता बनर्जी की तरह घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वाेपरि है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि देश के हर एक हिन्दू एंव बौद्घ शरणार्थी को नागरिकता मिले। बनर्जी लगातार यह दावा करती रही हैं कि एनआरसी भारतीय नागरिकों को भी शरणार्थी बना देगा।

उस समय विवादों में घिर गया था

एनआरसी उस समय विवादों में घिर गया था, जब पिछले साल जारी किए गए पूर्ण मसौदे से असम में दशकों से रह रहे लगभग 40 लाख लोगों के नाम गायब थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की भारतीय वायु सेना के पाकिस्तान के बालाकोट में किए हवाई हमले की सत्यता पर सवाल उठाने की भी आलोचना की। शाह ने कहा कि आईएएफ के हमले से दो जगह मातम था एक पाकिस्तान और दूसरा ममता बनर्जी के कार्यालय में…। पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर के सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने के बाद यह कार्वाई की गई थी।

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। शाह ने पश्चिम बंगाल की नेता पर हमला करते हुए कहा, हमें पता चला है कि ममता बनर्जी हवाई हमले का मातम बना रही थीं। पाकिस्तान का हवाई हमले पर मातम मनाना समझ आता है लेकिन ममता बनर्जी क्यों मातम मना रही थीं? वह अल्पसंख्यक वोट बैंक को लुभाने के लिए मातम मना रही थीं। यह शर्मनाक है। ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित महागठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि उन्हें हैरत होती है कि कांग्रेस और माकपा क्यों तृणमूल की आलोचना कर रहे हैं जबकि वह उनके सहयोगी हैं। शाह ने राज्य में 42 में से 23 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। 2014 आम चुनाव में भाजपा यहां केवल दो सीटे जीत पाई थी।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...