back to top

राममंदिर के नाम पर अब भाजपा को वोट नहीं मिलेगा: नरेंद्र गिरि

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने रविवार को कहा कि राममंदिर के नाम पर अब भाजपा को वोट नहीं मिलेगा। लगभग 50 साल में राममंदिर के नाम पर भाजपा दो सीटों से आज कहां पहुंच गई है, इसलिए भाजपा को राममंदिर बना देना चाहिए।

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा…

कुम्भ मेले में निर्मल अखाड़ा में संवाददाताओं से बातचीत में महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, साढ़े चार साल में आपने (भाजपा) तीन तलाक का मुद्दा उठाया, एससी-एसटी एक्ट का मुद्दा उठाया, 10 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा उठाया तो राम का मुद्दा उठाने में क्या दिक्कत थी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि राममंदिर के नाम पर अब वोट नहीं मिलेगा और राममंदिर बन ही जाना चाहिए। कौन बनाएगा यह हम नहीं कह सकते.. चाहे भाजपा बनवाए, सपा बनवाए, बसपा बनवाए या कांग्रेस बनवाए। जहां तक मुझे कहना है कि भाजपा की मंशा राममंदिर बनाने की नहीं है।

 राममंदिर मुद्दा जीवित रहेगा तो उनके लिए फायदेमंद रहेगा

नरेंद्र गिरि ने कहा, भाजपा की मंशा इसलिए नहीं है क्योंकि वह चाहती है कि यह मुद्दा जीवित रहेगा तो उनके लिए फायदेमंद रहेगा। लेकिन जनता इसका उत्तर आने वाले चुनाव में देगी। कुंभ के बाद अयोध्या में संतों का एक बड़ा समागम होगा जिसमें राममंदिर निर्माण पर निर्णय होगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा, ैअयोध्या में पत्थर तैयार हैं और अगर एक महीने का समय दिया जाए तो राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि आगामी 31 जनवरी और एक फरवरी को कुंभ मेले में विश्व हिंदू परिषद एक विशाल धर्मसभा का आयोजन कर रही है जिसमें सभी शीर्ष साधु संतों से राममंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शन लेगी।

RELATED ARTICLES

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

ईरान-अमेरिका संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट…होर्मुज जलडमरूमध्य का रणनीतिक महत्व

वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने विश्व कप को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताईं

कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के पूर्व कोच जोकिम लोव ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में सुरक्षा को...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...