back to top

विपक्षी दलों के झूठ और भ्रम का पदार्फाश करेगी भाजपा: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम के खिलाफ बुधवार से पूरे प्रदेश में संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी द्वारा पूर्व में घोषित जन-जागरण अभियान के तहत आज पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं ने प्रदेश भर में आमजन के घरों पर पहुंचकर उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम के सच को बताया।

पार्टी के मोर्चाे, प्रकोष्ठों के कार्यकतार्ओं ने भी जन-जागरण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डाक्टर, अधिवक्ता, प्रोेफेसर, अध्यापक व सेवानिवृत अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य जनों से संपर्क संवाद कर उन्हें सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा बोले जा रहे झूठ और भ्रम से अवगत कराते हुए बताया गया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की भी नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सीएए को लेकर कांग्रेस, समाजवादी व अन्य विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम का पदार्फाश पार्टी कार्यकर्ता आज से शुरू किये गये जन-जागरण अभियान के माध्यम से करेंगे। उन्होंने कहा कि नए अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता देने के लिए है न कि किसी की नागरिकता लेने के लिए है।

सिंह ने आरोप लगाया कि लम्बे समय से अन्याय का दंश झेल रहे इन अल्पसंख्यक विसथापितों को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के पहल पर नागरिकता मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ तो कांग्रेस व सपा जैसे विपक्षी दल महज वोट बैंक की राजनीति के चलते नए अधिनियम को लेकर झूठ व भ्रम फैलाने लगे। इन दलों ने यह भी नहीं सोचा कि यह विधेयक बहुत सारे लोगों को वर्षो से चली आ रही उनकी यातना व प्रताड़ना से मुक्ति दिलायेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं का आहवहन किया कि वे अधिनियम को लेकर पार्टी द्वारा शुरू किये गये जन-जागरण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम से जनता को अवगत कराते हुए सीएए के सच को बताये।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अनुसूचित मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के बैठक में जन-जागरण अभियान को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए चर्चा करते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग में सीएए को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करते हुए इस कानून के सच को बताने के लिए मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी संगठन की योजनानुसार लगातार ढंग से जन-जागरण अभियान अपनी सहभागिता करें।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व जन-जागरण अभियान के प्रमुख गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि पूरे प्रदेश में आज से वृहद स्तर पर संपर्क अभियान प्रारंभ हो गया। संपर्क व संवाद के माध्यम से पार्टी कार्यकतार्ओं ने सीएए का सच जनता को बताया और विपक्षी दलों द्वारा किस तरीके से भ्रम फैलाया जा रहा है उसका भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जन-जागरण अभियान को लेकर पार्टी संगठन द्वारा जिला व मण्डल स्तर पर कार्यशालाये पूर्व में ही आयोजित की जा चुकी है। जन-जागरण अभियान के तहत पार्टी 50 से अधिक स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रियों व अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता की जा चुकी है। आज भी प्रदेश में कई स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज से प्रारम्भ हुआ संपर्क अभियान 5 जनवरी तक चलेगा।

शुक्ल ने बताया कि पार्टी संगठन की योजना है कि प्रदेश में लगभग 1 लाख गांवो और 50 लाख परिवारों तक पहुंचकर जनता सीएए का सच बताते हुए इस कानून को लेकर विपक्षी दलों के झूठ व भ्रम को दूर किया जाये।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...